{"_id":"66a60cee2e21be755a08f781","slug":"such-a-thing-was-being-carried-hidden-in-an-oxygen-box-caught-during-checking-police-were-stunned-2024-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ऑक्सीजन यूनिट बॉक्स में छिपाकर ले जाई जा रही थी ऐसी चीज, चेकिंग के दौरान पकड़ी; फटी रह गईं पुलिस की आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ऑक्सीजन यूनिट बॉक्स में छिपाकर ले जाई जा रही थी ऐसी चीज, चेकिंग के दौरान पकड़ी; फटी रह गईं पुलिस की आंखें
Sun, 28 Jul 2024 02:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:51 PM IST
सार
पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कैंटर को रोका। इसके अंदर मेडिकल ऑक्सीजन यूनिट बॉक्स रखा हुआ था। शक के आधार पर जब पुलिस ने इसे चेक किया, तो अंदर ऐसी चीज मिली की पुलिसकर्मियों की आंखें फटी रह गईं।
विज्ञापन
मेडिकल ऑक्सीजन यूनिट का बॉक्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा की छाता कोतवाली पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर निकट कस्बा चौकी एनएच -19 से सुबह के कैंटर को पकड़ा। इस कैंटर में मेडिकल ऑक्सीजन यूनिट का बॉक्स रखा हुआ था। जब इसे खोलकर देखा गया तो इसके अंदर से 210 पेटियां लगभग 15 लाख की शराब बरामद की गई, जो तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली थी कि एक कैंटर में अवैध शराब जा रही है। इसको देखते हुए कोतवाली पुलिस ने कैंटर की घेराबंदी की। कैंटर में मेडिकल ऑक्सीजन यूनिट बॉक्स के अंदर छिपाकर शराब को ले जा रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उस बॉक्स की चेकिंग में 210 अवैध इंपेरियल ब्लू शराब की पेटियां निकालीं, जिसमें लगभग 15 लाख रुपए कीमत की शराब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर को चालक परिचालक सहित कोतवाली लगा गया। उनके ऊपर वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। चालक रवि व धर्मेंद्र जो उज्जैन के निवासी हैं। इस कार्रवाई के दौरान कोतवाली प्रभारी संजय त्यागी, कस्बा इंचार्ज सुधीर सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।