फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Such a conspiracy for her friend girl was sold thrice Took company of mother's lover three arrested

UP: सहेली के लिए ऐसी साजिश...दोस्ती से उठ जाएगा भरोसा, तीन बार बेची गई किशोरी; मां के प्रेमी का लिया साथ

Sun, 06 Oct 2024 04:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 06 Oct 2024 04:14 PM IST
सार

हिस्ट्रीशीटर ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी का अपहरण किया। इसके बाद 50 हजार रुपये में उसे बेच दिया। पुलिस ने मामले में  हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Such a conspiracy for her friend girl was sold thrice Took company of mother's lover three arrested
girl demo - फोटो : freepik

विस्तार

फतेहाबाद क्षेत्र की रहने वाली किशोरी ने साजिश करके अपनी मां, भाई और मां के प्रेमी (हिस्ट्रीशीटर) के साथ मिलकर सहेली को बेहोश कर अगवा कर लिया। उसे 50 हजार रुपये में धौलपुर में बेच दिया। खरीदार भी शारीरिक शोषण करने के बाद दर-दर उसे बेचते रहे। बाल अपचारी सहित मां और मां प्रेमी को पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन




 

प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी 27 मई को लापता हो गई थी। उसके भाई ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में पाया कि किशोरी को हिस्ट्रीशीटर भोला उर्फ मनोज निवासी गढ़ी दरियाव फतेहाबाद, उसकी प्रेमिका के पुत्र बाल अपचारी और पुत्री ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर ऑटो से मुरैना ले गए थे। धौलपुर में रवि को 50 हजार रुपये में बेच दिया था। पीड़िता किशोरी की आरोपी हिस्ट्रीशीटर की प्रेमिका की बेटी से दोस्ती थी। घटना के दिन किशोरी सहेली के घर आई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को किशोरी रामनिवास निवासी मुरैना के पास मिली थी। किशोरी ने पूछताछ में बताया था कि महिला ने साजिश करके अपने प्रेमी भोला उर्फ मनोज और अपने पुत्र व पुत्री के साथ मिलकर नशीला पदार्थ पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। टेंपो में डालकर मुरैना मध्य प्रदेश ले गए थे। जहां से धौलपुर में रवि को 50 हजार रुपये में बेच दिया था। रवि ने कुछ दिन तक किशोरी का शारीरिक शोषण करने के बाद मुरैना के पंजाब सिंह को पैसे लेकर बेच दिया।
विज्ञापन

पंजाब सिंह ने भी कुछ दिन तक किशोरी का शोषण किया और रामनिवास निवासी मुरैना को बेच दिया। शनिवार को थाना फतेहाबाद पुलिस ने कस्बे से ही आरोपी भोला उर्फ मनोज निवासी गढ़ी दरियाव और गीता और उसके आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed