{"_id":"592a95544f1c1bed14bda8c6","slug":"success-formula-of-cbse-agra-topper-is-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा की टॉपर का ये है सक्सेज फार्मूला, जूनियर्स के लिए जानना बहुत जरूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा की टॉपर का ये है सक्सेज फार्मूला, जूनियर्स के लिए जानना बहुत जरूरी
टीम डिजिटल, आगरा
Updated Sun, 28 May 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
शिवानी अपने परिवार के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में सीबीएसई 12वीं की टॉपर शिवानी गौतम ने अपनी सफलता का राज अमर उजाला से साझा किया। उन्होंने अपने जूनियर्स के लिए भी टिप्स दिए हैं।
बता दें कि शिवानी गौतम आगरा के सिंपकिंस पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। उनके पिता राजेंद्र बाबू वर्तमान में जालौन के जिला विद्यालय निरीक्षक हैं। इससे पहले वे आगरा में भी शिक्षा विभाग में अधिकारी रहे हैं।
रविवार को रिजल्ट आने के दौरान शिवानी अपने मेडिकल एग्जाम के लिए परिवार के साथ दिल्ली गई हैं। उन्होंने फोन पर अमर उजाला को बताया कि वे अपने परिणाम से काफी खुश हैं। उन्हें दिल्ली जाने के दौरान रास्ते भी ही रिजल्ट पता चला इससे वे फूली नहीं समाईं।
शिवानी ने बताया कि वे रोजना करीब छह घंटे पढ़ाई करती हैं। परीक्षा के दौरान पूरा कंसंट्रेशन पढ़ाई पर ही रहता है। इसी से उन्हें सफलता मिली है। वे अपने माता पिता को ही अपना रोल मॉडल मानती हैं। पढ़ाई साथ-साथ्ी पेंटिंग और स्केचिंग भी उनकी हॉबी है।
विज्ञापन
अमर उजाला से बातचीत में शिवानी ने अपने जूनियर्स को सफलता पाने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं है। अपने जूनियर्स से मैं कहना चाहती हूं कि पूरी पढ़ाई के दौरान पूरा ध्यान पढ़ाई पर ही रखें। मेरी सफलता का राज भी यही है।
शिवानी का कहना है कि स्कूल भी पढ़ाई में अहम रोल अदा करते हैं। जीव विज्ञान और बायोटेक्नोलॉजी में मेरे अच्छे अंक स्कूल की ही देन हैं। शिवानी ने बताया कि उनका लक्ष्य चिकित्सा विभाग में प्रोफेसर बनना है।