हर बाधा तोड़कर 2019 में राममंदिर का निर्माण होगाः सुब्रमण्यम स्वामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण जल्द होगा। अब इसमें किसी प्रकार का कोई विलंब नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि काशी, मथुरा और अयोध्या पर मुस्लिम संगठनों को अपना दावा छोड़ देना चाहिए। हिंदू समाज की आस्था को देखते हुए आपसी सहमति के जरिए समाधान निकालें।
मंगलवार को शहर के बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि राम मंदिर हिंदू समाज की आस्था से जुड़ा हुआ है। लिहाजा राममंदिर का निर्माण होकर रहेगा। रही बात किसी प्रकार के विरोध की तो मुस्लिमों को चाहिए कि वह आपसी सहमति बना लें।
मुस्लिम समाज को चाहिए कि वह कृष्णा पैकेज को स्वीकार करें। वह इस संबंध में मुस्लिम नेताओं से मिल भी चुके हैं। कृष्णा पैकेज के बारे में उन्होंने बताया कि जिस तरह से कृष्ण ने दुर्योधन के पास जाकर पांडवों के लिए पांच गांव मांगे थे।
उसी तरह से हमने प्रस्ताव रखा है कि वह अयोध्या, काशी और मथुरा पर दावा छोड़ दें। नहीं तो हम 40 हजार उन स्थलों की भी मांग करेंगे जो कभी उनकी आस्था का केंद्र थे।