फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Subedar Babu Singh Died In Bah Who Fight In Pakistan And China

नहीं रहे पाक-चीन की सेना के छक्के छुड़ाने वाले बाबू सिंह, टैंक से गोले दागकर दुश्मनों को खदेड़ा था

Tue, 04 Aug 2020 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 04 Aug 2020 12:17 AM IST
सार

वर्ष 1962, 65 और 71 की जंग में टैंक से गोले दागकर दुश्मनों को खदेड़ा था

विज्ञापन
Subedar Babu Singh Died In Bah Who Fight In Pakistan And China
युद्धक टैंक पर सवार सूबेदार बाबू सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युद्धक टैंक से गोले दागकर पाक और चीन सेना के छक्के छुड़ाने वाले जैतपुर के सूबेदार बाबू सिंह ने सोमवार को 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह पिछले दो साल से कैंसर की बीमारी से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। 
विज्ञापन


सूबेदार बाबू सिंह तोमर 1962 में चीन के खिलाफ, 1965 और 71 में पाकिस्तान के खिलाफ जंग लड़ी थी। युद्धक टैंक से गोले दागकर उन्होंने दुश्मन सेना के छक्के छुड़ा दिए थे। पाकिस्तान की पोस्ट पर तिरंगा लहराकर अपनी वीरगाथा लिखने वाले बाबू सिंह तोमर दो साल से बीमारी से जूझ रहे थे। 
विज्ञापन


गमगीन माहौल में नाती के बेटे शौर्य प्रताप सिंह ने मुखाग्नि दी। मौके पर दामाद पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह भदौरिया, गजेंद्र सिंह भदौरिया, भाई विश्राम सिंह तोमर, भतीजे आलोक सिंह, रणवीर सिंह, रामवीर सिंह, दिनेश सिंह, नरेश सिंह, रामअवतार सिंह, मुन्ना सिंह, नाती ब्रजेश सिंह, नागेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चार हत्याओं के बाद परिवार में छाया मातम, एएसपी ने निभाया भाई का फर्ज, बहन से बंधवाई राखी

बेटी को ही समझते थे बेटा
सूबेदार बाबू सिंह तोमर का कोई बेटा नहीं था। बेटी सुशीला देवी को ही अपना बेटा समझते थे। सुशीला देवी मऊ गांव के रहने वाले जैतपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह को ब्याही थी। वह अक्सर कहते थे कि बेटा बेटी एक समान, क्यों भेद करे इंसान। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed