{"_id":"655f9287b59c0adb2b0dcb13","slug":"sub-inspector-suspended-video-circulated-of-wads-of-currency-notes-in-a-car-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की वायरल रील: तेज रफ्तार कार और डैश बोर्ड पर बिखरीं नोटों की गड्डियां, हुआ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा की वायरल रील: तेज रफ्तार कार और डैश बोर्ड पर बिखरीं नोटों की गड्डियां, हुआ निलंबित
Thu, 23 Nov 2023 11:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:27 PM IST
सार
कार में नोटों की गड्डियां फैलाकर दरोगा को रील बनाना महंगा पड़ गया। रील वायरल होने के बाद दरोगा निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
500 note
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोटी चेन, मोटा पैसा, कोई दिखा दो हमारे जैसा... गाने पर बनी रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई। अधिकारियों तक मामला पहुंचने पर जांच एसीपी फतेहाबाद को दी गई है। वहीं जिस दरोगा की कार थी, उसे निलंबित कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल रील में कार में 500-500 की नौ गड्डियां दिख रही हैं। रील वायरल होने के बाद पूर्व में शमसाबाद थाने में तैनात रहे दरोगा नितिन बढ़ाना को निलंबित किया गया है। वर्तमान में वह बासौनी थाने में तैनात थे। अक्तूबर में ही उनको थाना डौकी के बाद बासौनी थाने भेजा गया था।
बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस आयुक्त ने पूरे प्रकरण की जांच एसीपी फतेहाबाद आनंद कुमार पांडेय को दी है। डीसीपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा के कार्यालय पर दरोगा की कार को लाया गया। अंदर से वीडियो बनाया गया। वीडियो को रील से मैच किया गया। कार दरोगा नितिन बढ़ाना की थी। उनके बयान भी लिए गए।
विज्ञापन
मौखिक बयान दर्ज
दरोगा ने अपने मौखिक बयान में कहा है कि कार अक्तूबर में शमसाबाद थाने में तैनात दो सिपाही ले गए थे। दोनों कारखास हैं। सिपाहियों ने उनसे कहा था कि थाना प्रभारी के घर एक बैग देने जाना है। इस पर उन्हें अपनी कार दे दी थी।