फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sub inspector in mainpuri resign when leave not granted

दिल्ली पुलिस का सिपाही जब यूपी में बना दरोगा तो इस बात पर दे मारा इस्तीफा

Mon, 18 Dec 2017 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी Updated Mon, 18 Dec 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
sub inspector in mainpuri resign when leave not granted
UP Police
दिल्ली में सिपाही के पद पर रहे एक पुलिसकर्मी को यूपी में दरोगा की नौकरी रास नहीं आई। कुछ दिन पहले ही वह मैनपुरी जिले में तैनाती के लिए आया था। सोमवार को वह एसपी के पास अपना इस्तीफा लेकर पहुंच गया। 
विज्ञापन


उसने कहा कि साहब इस्तीफा मंजूर कर लीजिए। मुझे यहां कुछ रास नहीं आ रहा है। साथ ही परेशानी में भी छुट्टी नहीं मिल रही है। हालांकि एसपी के समझाने के बाद दरोगा ने इस्तीफा वापस ले लिया।
विज्ञापन


सोमवार को मैनपुरी के एसपी कार्यालय में अलग ही नजारा देखने को मिला। दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर रहे एक युवक ने यूपी पुलिस में दरोगा भर्ती की परीक्षा पास कर ली। उसे कुछ दिन पहले ही मैनपुरी जिले में तैनाती के लिए भेजा गया। वर्तमान में वह जिले के एक थाने में ड्यूटी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारिवारिक परेशानी बताते हुए जब उसने छुट्टी की मांग की तो उसे परिस्थिति का हवाला देकर मना कर दिया गया। छुट्टी न मिलने से वह परेशान हो गया और उसने नौकरी से इस्तीफा देने की ठान ली। सोमवार को वह एसपी कार्यालय पहुंच गया। 

लिखित इस्तीफा एसपी राजेश एस को सौंप दिया। एसपी ने वजह पूंछी तो उसने नौकरी रास न आने की बात कही साथ ही छुट्टी न मिलने का भी कारण बताया। 

अधिकारी ने सोच समझ कर फैसला करने की बात कही। साथ ही नौकरी का हवाला देते हुए समझाया। जिसके बाद वह वहां से चला गया। बाद में एसपी के समझाने पर दरोगा ने इस्तीफा वापस ले लिया। वहीं इस बात की एसपी कार्यालय में दिनभर चर्चा चलती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed