फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sub-Inspector held accident victim responsible during investigation

UP: लटके तार में फंस गई थी गर्दन, घायल हुआ था बाइक सवार; जांच में दरोगा ने पीड़ित को ही ठहराया दोषी

Thu, 26 Mar 2026 11:54 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 26 Mar 2026 11:54 PM IST
सार

रास्ते में एक खंभे से तार लटक रहा था। तार में बाइक सवार की गर्दन फंस गई। वह बाइक सहित गिर गए। उनके काफी चोट लगी। समय पर तार को ठीक कर दिया जाता तो यह हादसा नहीं होता।

विज्ञापन
Sub-Inspector held accident victim responsible during investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के आवास विकास कालोनी में रास्ते में लटकते तार से घायल हुए बाइक सवार की शिकायत पर दरोगा ने जांच की। इसमें शिकायतकर्ता को ही दोषी ठहरा दिया। रिपोर्ट में लिखा कि बाइक सवार तार को नहीं देख सका। इस कारण हादसे का शिकार हो गया। अब पीड़ित ने जांच अधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


आवास विकास काॅलोनी के एलआईजी सेक्टर 16 निवासी हाकिम सिंह फार्मा कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी की दोपहर दो बजे वह बाइक से जा रहे थे। रास्ते में एक खंभे से तार लटक रहा था। तार में उनकी गर्दन फंस गई। वह बाइक सहित गिर गए। उनके काफी चोट लगी। समय पर तार को ठीक कर दिया जाता तो यह हादसा नहीं होता। केबल लगाने वाले ने लापरवाही की। फिर कभी हादसा न हो, उसके लिए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कराना चाहते थे।
विज्ञापन


उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। थाना सिकंदरा के एसआई दीपक तिवारी ने जांच की। उन्होंने रिपोर्ट में शिकायतकर्ता को ही दोषी ठहरा दिया। उन्होंने रिपोर्ट में लिखा कि लटके हुए तार को हाकिम देख नहीं पाए। इस वजह से दुर्घटना हो गई। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। इस कारण किसी तरह की पुलिस कार्रवाई की आवश्यकता भी नहीं है। रिपोर्ट देखकर पीड़ित परेशान हैं। वह पुलिस आयुक्त से मामले की शिकायत करेंगे। कहेंगे कि जिस विभाग ने खंभा लगाया, उसके अधिकारियों से जानकारी करनी चाहिए थी। जिस किसी ने केबल लगाई होगी, वो जिम्मेदार होगा। डीसीपी सिटी का कहना है कि मामले में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed