Kasganj: खाने के रुपये न देने पर भड़का ढाबा संचालक, दरोगा को सुनाई खरी-खोटी, वीडियो वायरल
कासगंज पुलिस के एक दरोगा पर खाने के रुपये न चुकाने का आरोप लगाया है। इसे लेकर ढाबा संचालक और दरोगा में कहासुनी भी हुई, जिसका वीडियो वायरल हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के अमांपुर कोतवाली के सहावर मार्ग पर संचालित ढाबा संचालक और दरोगा के बीच तीखी कहासुनी का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में ढाबा संचालक थाना अमांपुर के उपनिरीक्षक गोपाल सिंह पर खाने के रुपये न देने और कर्मचारी को पीटने का आरोप लगा रहा है। पुलिस का कहना है कि ढाबे पर शराब पिलाए जाने की सूचना पर टीम लिए पहुंची थी। वायरल वीडियो जानकारी होने पर एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने मामले की जांच सीओ सहावर को सौंपी है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात को उपनिरीक्षक गोपाल सिंह अन्य सिपाहियों के साथ चेकिंग पर निकले थे। इस दौरान सहावर मार्ग पर स्थित सत्ते के ढाबे पर पुलिसकर्मी पहुंचे थे। गोपाल सिंह का कहना है कि उन्हें ढाबे पर शराब पिलाने की सूचना मिली थी, जिस पर चेकिंग के लिए गए थे।
'ढाबे पर पिलाई जा रही थी शराब'
पुलिस के मुताबिक ढाबा संचालक अवैध रूप से ढाबे पर शराब पिला रहा था। इसी बात पर ढाबा संचालक और उसके साथियों से विवाद हो गया। ढाबा संचालक सत्ते का कहना है कि पुलिस ने खाना खाकर रुपये नहीं दिए। जब रुपये मांगे तो दरोगा ने सब्जी और बर्तन फेंक दिए। कर्मचारी को थप्पड़ मारा। ढाबा संचालक ने दरोगा को जमकर खरी खोटी सुनाईं। दोनों के बीच हुई कहासुनी का वीडियो वायरल हो गया।
एएसपी अनिल कुमार सिसोदिया ने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने वायरल वीडियो के मामले में सीओ सहावर को जांच सौंपी है। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि उपनिरीक्षक गोपाल सिंह और सिपाही मैस से खाना खाकर गए थे। सीओ द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.