फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sub inspector and constable of Uttar Pradesh Police beating by bikers in mathura

दरोगा और सिपाही की पिटाई, इस वजह से हुआ था बाइक सवारों से विवाद

Wed, 29 Aug 2018 11:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Updated Wed, 29 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
sub inspector and constable of Uttar Pradesh Police beating by bikers in mathura
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
खाकी एक बार फिर से शर्मसार हुई है। यूपी पुलिस के दरोगा और सिपाही को बाइक सवारों ने जमकर पिटाई की। घटना यूपी के मथुरा जिले की है। राधाकुंड में पैंठा पेट्रोल पंप पर हुई लूट के आरोपियों को पकड़ने में जुटे गोवर्धन थाने के दरोगा और सिपाही की भिड़ंत बाइक सवारों से हो गई।
विज्ञापन


बाइक सवारों के शोर मचाने पर आए ग्रामीणों ने सिपाही और दरोगा की पिटाई कर डाली। दरोगा की पिस्टल भी छीन ली। सूचना पर पहुंचे सीओ गोवर्धन ने ग्रामीणों को समझाकर पिस्टल वापस कराई। फिलहाल पुलिस कोई भी कार्रवाई से इंकार कर रही है।
विज्ञापन


विगत दिनों पैंठा स्थित पेट्रोल पंप पर लूट हो गई थी। इसी लूट के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने दरोगा अमित भाटी और सिपाही रॉबिन को लगा रखा था। दरोगा और सिपाही पैंठा पुलिया के पास सुरागरसी में लगे थे। इसी बीच बाइक सवार दो युवकों को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा और सिपाही की बाइक सवारों से बहस होने लगी। बाइक सवारों ने शोर मचा दिया। ग्रामीण एकत्रित होकर आ गए और दरोगा, सिपाही की मजामत कर डाली। ग्रामीणों ने दरोगा की पिस्टल भी छीन ली।

पुलिस के पिटने की खबर पर सीओ गोवर्धन जगदीश कालीरमण और प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। सीओ ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर पिस्टल वापस कराई। प्रभारी निरीक्षक ने पिस्टल छीनने और ग्रामीणों के विरुद्ध कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed