फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sub election UP,panchayat election UP,UP up chunaav,up chunaav,panchayat chunaav kasganj

1907 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 12 जून से शुरु होगा उप चुनाव, 14 को होगी वोटों की गिनती

Tue, 01 Jun 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
sub election UP,panchayat election UP,UP up chunaav,up chunaav,panchayat chunaav kasganj
कासगंज। जिला में ग्राम पंचायत सदस्य के 1907 रिक्त पदों के लिए चुनाव होगा। निर्वाचन विभाग ने चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। 6 जून से चुनाव संबंधी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आयोग से कार्यक्रम जारी हो जाने से निर्वाचन विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जिला में ग्राम पंचायत सदस्य के 5421 पद हैं। इनमें से 1907 सदस्यों के पद रिक्त रह गए। जिसके चलते जिला की 173 ग्राम पंचायत गठित होने से रह गई। आयोग ने पंचायतीराज विभाग से निर्वाचित सदस्यों का डाटा पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिए थे। पंचायतीराज विभाग ने यह कार्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों में तैनात प्रशासकों का कार्यकाल 25 जून को खत्म हो रहा है। निर्वाचन आयोग ने समय से शेष बची ग्राम पंचायतों को गठित कराने के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। कार्यक्रम के तहत 6 जून को नामांकन दाखिल करने के साथ प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जबकि चुनाव 12 जून को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम सूची
नामांकन 6 जून को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक
प्रपत्रों की जांच 6 जून सांय 5 बजे से कार्य समाप्ति तक
नाम वापसी 7 जून सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक
प्रतीक आवंटन 7 जून दोपहर 3 बजे से कार्य समाप्ति तक
मतदान 12 जून को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
मतगणना 14 जून को सुबह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक
ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। कार्यक्रम जारी हो जाने के बाद चुनाव संबधी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। - श्रवण कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed