फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   studies were ruined by fear

खत के खौफ ने चौपट कर दी पढ़ाई

Tue, 09 Feb 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Tue, 09 Feb 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
studies were ruined by fear
आतंकी हाफिज सईद के नाम से स्कूलों में धमाकों की धमकी भरा खत क्या मिला, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई चौपट हो गई। स्कूल ही नहीं, इंटर और डिग्री कॉलेजों में भी सोमवार को सिर्फ दो ही काम हुए। एक तो सघन तलाशी, दूसरा इसकी चर्चा। शिक्षकों के साथ अभिभावक भी तनाव में आ गए। कई तो स्कूल ही पहुंच गए। क्वीन विक्टोरिया स्कूल में तो अभिभावक के फोन के साथ ही दहशत ने ‘एंट्री’ की। पुलिस ने खत को गंभीरता से लिया। इसकी वजह यह थी कि इस तरह की धमकियां लगातार आ रही हैं। साथ ही देश में कई जगह खतरनाक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के आतंकी पकड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डीआईजी अजय मोहन शर्मा और एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह एक्शन में आ गए। बीडीएस के साथ ही स्वाट को भी लगाया गया। एक -एक  स्कूल में एक -एक कोना छाना मारा।  जैसे ही स्कूल में 20-25 पुलिसवाले एक साथ घुसते, वहां हड़कंप मच जाता। इसके बाद पहले चेकिंग के चलते पढ़ाई रुकती। और फिर टीम के जाने के बाद इसी की चर्चा होती रही।
विज्ञापन


टाइम लाइन
6:45 बजे
-  बच्ची को धमकी भरा खत मिला। उसके पापा ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
7:00 बजे
- पुलिस की टीमें सबसे पहले ताजमहल पहुंची। सघन तलाशी की गई।
7:20 बजेे
- आगरा फोर्ट में चेकिंग कराई गई। पुलिस के अफसर भी पहुंच गए।
7:50 बजे
देवरी रोड पर सेंट क्वीन मैरी स्कूल की पांचों बिल्डिंग में तलाश की गई।
8:40बजे  राजपुर चुंगी पर राज राजेश्वर मंदिर में बीडीएस, एटीएस और स्वाट की टीमें पहुंचीं।
9:20 बजे
मधु नगर चौक पर पंचशील इंटर और डिग्री कॉलेज में चेकिंग।
10:00 बजे
 सदर के सेंट जॉर्जेज इंटर कॉलेज में भी बारीकी से निरीक्षण कराया गया।
10:50 बजे : बीडीएस ने सैंया के सेंट क्वीन मैरी स्कूल में चेकिंग की।
12:30 बजे हरीपर्वत स्थित क्वीन विक्टोरिया स्कूल और इंटर कॉलेज में बम की तलाश की गई।
2:0 बजे
तलाशी अभियान बंद किया गया। कहीं कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

ऐसा फैला खौफ
- सुबह पांच बजे सेंट क्वीन मेरी स्कूल के प्रबंधक राजीव मेहरा की बेटी रिया को घर पर ही धमकी भरा खत पड़ा मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सेंट क्वीन मेरी स्कूल खुलते ही बम निरोधक दस्ता पहुंच गया। इसके बाद कई अभिभावकों ने अपने बच्चों के स्कूल में फोन करके पूछा कि वहां धमकी जैसी कोई बात तो नहीं है। इन स्कूलों से पुलिस को फोन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो बड़े खुराफाती ने बच्चे से लिखवाया खत, केंद्र और प्रदेश की खुफिया एजेंसियां पड़ताल में जुटीं

खत पहली नजर में किसी की खुराफात लगती है। हालांकि अभी जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। खत हिंदी में पेंसिल से लिखा गया है। त्रुटियां भी कई जगह हैं। बम ब्लास्ट को लिखा है, बाम्ब व्लास्ट। ऐसे ही उड़ा देंगे को उणा देंगे। एक जगह व्लास्ट को कोष्ठक में बंद किया है। कोष्ठक भी अजीब तरह का बनाया है। इसके अलावा शब्दों के बीच में अंतराल काफी है। अंदाजा है कि यह लिखावट बच्चे की है, लेकिन खुराफात किसी बच्चे के दिमाग की उपज नहीं।
खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि खत में सबसे ऊपर लिखा है, ‘मुल्के आगरा में न होगा, चैनो अमन। हिन्दुस्तान में करूंगा ऐसा सितम।’ खत की पड़ताल के बारे में एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि जिसने भी यह खुराफात की है, उसका पता लगाया जाएगा।
पहले भी हो चुकी शरारत : पिछले साल फुलट्टी में प्लाऊ पर किसी खुराफाती ने लिख दिया था, आईएस इज कमिंग।
ट्रेन में लिखी थी धमकी :  तीन दिन पहले ही समता एक्सप्रेस में किसी खुराफाती ने शौचालय के गेट पर धमाके की धमकी लिख दी थी।

अगर आपको ऐसा खत मिल जाए तो...
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी के पास इस तरह की धमकी भरा फोन आता है या खत मिलता है, तो इसकी चर्चा न की जाए। सीधे पुलिस को 100 नंबर पर फोन किया जाए। इसी तरह अगर कहीं कोई संदिग्ध बैग, टिफिन या अन्य कोई वस्तु नजर आए तो सबसे पहले उसके आस-पास का क्षेत्र खाली कर तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कोई भड़काऊ संदेश या धमकी नजर आए तो उसे न तो शेयर करें, न फॉरवर्ड।


सभी जगह चेकिंग कराई गई है। यह जारी रहेगी। खत को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसकी सत्यता का भी पता लगाया जाएगा।
- अजय मोहन शर्मा (डीआईजी)

...तब कुर्सियां उठाकर भागे क्वीन विक्टोरिया स्कूल के बच्चे

दोपहर के 12:30 बजे हैं। हरीपर्वत थाना के सामने स्थित क्वीन विक्टोरिया स्कूल में पढ़ाई चल रही है। एक घंटा पहले स्कूल में आएफोन पर प्रिंसिपल वी. एडवर्ड थोड़ी सी टेंशन में है। स्कूल के प्ले ग्राउंड में बच्चे डांस की प्रैक्टिस कर रहे हैं। मूड मौज मस्ती का है। लेकिन तभी स्वाट का दस्ता दाखिल होता है। बच्चे देखते हैं तो घबरा जाते हैं। डांस प्रैक्टिस की रफ्तार धीमी हो गई है। स्निफर डॉग डॉली उनके नजदीक आ रही है। एक दूसरे से कानों में फुसफुसाहट शुरू हो चुकी है। मैडम कहती हैं,  घबराओ नहीं बच्चों, पुलिस चेकिंग कर रही है। मैडम स्कूल में चेकिंग क्यों हो रही है? एक बच्चे ने सवाल किया है। जवाब नहीं मिला। बच्चे डर से सहम गए। अब 12:40 हो चुके हैं। मैडम ने कहा, क्लास रूम में चलो। बस फिर क्या था। अगले ही पल बच्चों ने अपनी अपनी कुर्सी उठा ली। बड़ी तेजी से दौड़ लगा दी। इसके बाद एक एक कर सभी क्लास रूम के दरवाजे बंद होते जा रहे हैं। कुछ बच्चे खिड़कियों से झांक  रहे हैं। माहौल पूरी तरह बदल चुका है। पढ़ाई ठप हो गई है। पुलिस के अलावा बाहर से आस पास के लोग भी स्कूल में आ रहे हैं। यह देखकर मेन गेट बंद कर लिया है। क्वीन विक्टोरिया स्कूल और इंटर कॉलेज आपस में सटे हैं। दोनों जगह माहौल एक जैसा है। अब 1:30 बज चुके हैं। चेकिंग कराने सीओ बीएस त्यागी ने बताया है कि जिन नंबरों से स्कूल में फोन करके यह सूचना दी गई, वे ट्रेस कर लिए गए हैं। सभी नंबर अभिभावकों के हैं। उन्हें खत के बारे में चर्चा सुनकर फोन कर दिए थे।


-- स्कूल में फोन आया था, वो इंटर कॉलेज में बम धमाके की बात कर रहा था। - वी. एडवर्ड ( क्वीन विक्टोरिया स्कूल की प्रिंसिपल )
- मैडम एडवर्ड से जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई।
-  डेनियल ( क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल )
- हमें जैसे ही धमकी के बारे में पता चला, हम क्लास रूम से बाहर आ गए।
- जैनब खां ( कक्षा सात )
-हमें तो कुछ पता ही नहीं था, जब पुलिस आई तो जानकारी मिली कि  धमकी दी गई है। - पूर्णिया सागर ( कक्षा आठ )
--। पुलिस के आने पर तो एक बार डर लगा, लेकिन बाद में सब नार्मल हो गया।
- राधिका गर्ग ( कक्षा सात )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed