फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students will test or play

परीक्षा देंगे या खेलेंगे विद्यार्थी

Mon, 18 Jul 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Mon, 18 Jul 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Students will test or play
परीक्षा देंगे या खेलेंगे विद्यार्थी - फोटो : Amar Ujala
यूपी बोर्ड के विद्यालयों का शैक्षणिक सत्र बदला, खेलकूद का कार्यक्रम नहीं
विज्ञापन

अभी तक कैलेंडर जारी नहीं, परीक्षा के समय होंगी प्रदेशीय प्रतियोगिताएं

यूपी बोर्ड के विद्यालयों के खेलकूद का कैलेंडर अभी तक जारी नहीं हुआ है। शैक्षणिक सत्र जुलाई की जगह अप्रैल से हो गया, लेकिन खेलकूद कैलेंडर जारी करने और खेलों के समय में परिवर्तन नहीं किया गया है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई और खेलकूद गतिविधियों पर असर पड़ेगा। 
शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक अक्तूबर अंत से अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं और दिसंबर में बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। अब खेलकूद का कैलेंडर जारी होगा तो विभिन्न खेलों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं अक्तूबर से लेकर दिसंबर माह में ही पड़ेंगी। खेलकूद में प्रतिभागी विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारियां और परीक्षा प्रभावित होगी।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का कहना है कि जुलाई मध्य से जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू हो जानी चाहिए। इस समय बारिश का मौसम होता है, ऐसे में इंडोर खेलकूद पहले कराना चाहिए। अभी राज्य स्तरीय खेलकूद का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। उसके अनुसार ही मंडल और जिले स्तर की प्रतियोगिताएं तय की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यास का भी नहीं मिलता समय
खेलकूद का कैलेेंडर देर से जारी होने पर विद्यार्थियों को अभ्यास का मौका नहीं मिल पाता। कई खिलाड़ी सीधे प्रतियोगिता में ही हिस्सा लेते हैं। इससे उनका प्रदर्शन प्रभावित होता है।

शैक्षणिक सत्र के हिसाब से ही खेलकूद का कैलेंडर जारी करना चाहिए। खेलों के समय में भी परिवर्तन करना चाहिए। अब कैलेंडर जारी होगा तो अक्तूबर से दिसंबर तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी। इसी दौरान अर्द्धवार्षिक परीक्षा और बोर्ड परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। 

- डा. यतेंद्र पाल सिंह, जिला क्रीड़ा सचिव

अप्रैल से शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है तो खेलकूद का कैलेंडर उसी के अनुरूप होना चाहिए। इसका प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेजा जाएगा। अब तक जिला स्तरीय खेलकूद शुरू हो जाने चाहिए।
- आरपी शर्मा, मंडलीय उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed