फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students will get the mantra of success in the prayer meeting.

Agra News: प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को मिलेगा सफलता का मंत्र

Sat, 13 Apr 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 13 Apr 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Students will get the mantra of success in the prayer meeting.
कासगंज। जिले के हाईस्कूल और इंटर कालेजों के छात्र-छात्राओं को प्रार्थना सभा में प्रेरणादायक संस्मरण सुनाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य में क्या करना है और नित्य नई-नई चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। शिक्षा अधिकारी विद्यार्थियों को गुणवत्ता परक शिक्षा के साथ प्रतिस्पर्धा के इस दौर में वे कैसे सफल हो इस पर फोकस करेंगे। इसके लिए नया सत्र नया सवेरा अभियान शुरू किया गया है।जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिले के हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों को छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही भविष्य में अपने को और अपडेट रखने के लिए एक नई पहल की है। बच्चों को संस्कारवान एवं रोजगार उन्मुख बनाने के लिए कॉलेजों में प्रार्थना सभा में प्रेरणादायक कार्यक्रम का प्रारुप तैयार किया है। कॉलेजों से पढ़कर निकले जिले के नामी चिकित्सक, व्यवसायी, जज और वकीलों को बुलाकर उन्हें बच्चों के सामने अपने प्रेरणादायी संस्मरण सुनाएंगे जो बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत होंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपने अग्रजों से प्रेरणा लेना है। जिससे वह अपने भविष्य को बेहतर बना सकें। शिक्षक प्रतिदिन विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। उन्हें कैसे अपना भविष्य उज्ज्वल बनाना है। इस संबंध में प्रेरणादायक टिप्स देंगे। वे अपने अनुभवों को बच्चों के साथ साझा करेंगे। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रियंका सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed