फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students will get cyber security tips in secondary schools

Agra News: माध्यमिक स्कूलों में विद्यार्थी को मिलेंगे साइबर सुरक्षा के टिप्स

Thu, 06 Jun 2024 03:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 06 Jun 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Students will get cyber security tips in secondary schools
कासगंज। यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को अब साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह कवायद लगातार बढ़ रहे साइबर खतरे को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। इसके लिए एनसीईआरटी शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करेगा। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को साइबर अपराध के खतरे से बचाने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण देगा। इसके बाद शिक्षक छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सकेंगे। साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसमें डाटा लीक होना, क्रेडिट कार्ड की जानकारी और बैंक खाते की जानकारी लीक होने जैसी समस्याएं प्रमुख हैं।
विज्ञापन

साइबर सुरक्षा संरक्षा कार्यक्रम के तहत यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों ही माध्यमों से प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण के माध्यम से विशेषज्ञ ऑनलाइन लेनदेन करते समय किस तरह से सावधानी बरतें इसकी पूरी जानकारी देंगे।
विज्ञापन


एनसीईआरटी के माध्यम से साइबर सुरक्षा संरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह प्रशिक्षण ऑनलाइन दिया जाएगा। - पीके मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed