{"_id":"6658b62293e3d965800534de","slug":"students-took-training-in-personality-development-camp-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-115913-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: व्यक्तित्व विकास शिविर में छात्राओं ने लिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: व्यक्तित्व विकास शिविर में छात्राओं ने लिया प्रशिक्षण
Thu, 30 May 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 30 May 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय में आयोजित हुआ। छात्राओं को नृत्य, कला, जूडो व कराटे का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रांत सह मंत्री तेजेंद्र लोधी ने कहा कि आत्म रक्षा के लिए हर किसी को तैयार रहना चाहिए। इसके लिए आत्म विश्वास जरूरी है। आत्म विश्वास से जो भी करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। छात्राओं को आत्म सुरक्षा के लिए जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसका छात्राएं अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करें। छात्राओं ने रंगोली, कला, नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट आदि का प्रशिक्षण लेकर उनका अभ्यास करें। प्रशिक्षकों ने नृत्य, रंगोली और आर्ट की बरीकियों के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। वहीं कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्राओं ने आत्म सुरक्षा के गुर सीखे। इस दौरान संगठन मंत्री आंशिक शंखधार, प्रमुख अंकित पुंढीर, तहसील प्रमुख डॉक्टर भारती वार्ष्णेय, सह संयोजक यश मिश्रा, सोशल मीडिया अनंत प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।