फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students studies with old books in the new season

नए सत्र में पुरानी किताबों से पढ़ाई

Sat, 02 Apr 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Sat, 02 Apr 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Students studies with old books in the new season
नए सत्र में पुरानी किताबों से पढ़ाई - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार (एक अप्रैल) से परिषदीय बेसिक स्कूलों और यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में नया सत्र शुरू हुआ। कक्षा जरूर बदल र्गइं लेकिन विद्यार्थियों को पुरानी किताबें ही नसीब हुईं। 
विज्ञापन

बिचपुरी ब्लाक स्थित प्राथमिक विद्यालय, अंगूठी नंबर-1, में कक्षा एक से पांच तक 87 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। शुक्रवार को 25 पढ़ने पहुंचे। शिक्षिकाओं ने बताया कि पड़ोस में वार्षिक मेला लगने से विद्यार्थी कम आए। प्रधानाध्यापिका संगीता ने बताया कि सभी विद्यार्थियों से पिछले वर्ष की किताबें एकत्रित करा ली गईं हैं। पहले दिन पहुंचे विद्यार्थियों को वही किताबें पढ़ने के लिए दी गईं। कक्षा चार-पांच के विद्यार्थियाें की किताबों की दशा कुछ ठीक थी। कक्षा एक, दो और तीन के विद्यार्थियों की अधिकतर किताबें फटी हैं। शासन के निर्देश पर सभी विद्यालयों में पुरानी किताबें पढ़ने के लिए दी जा रही हैं। पहले दिन मीनू के अनुसार विद्यार्थियों को मिड-डे मील में तहरी दी गई। अछनेरा ब्लाक के गढ़ीमा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय दोपहर 12:30 बजे बंद पाया गया। 
विज्ञापन


शिक्षकों ने काला दिवस मनाया 
परिषदीय शिक्षकों ने शुक्रवार को काला दिवस मनाया और काली पट्टी बांधकर काम किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में शिक्षकों ने एक अप्रैल 2005 के बाद से नियुक्त अध्यापकों को पेंशन देने की मांग की। संघ के पदाधिकारियों ने ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन किया और प्रशासनिक अधिकारियों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। विरोध प्रदर्शन में जिला मंत्री बृजेश दीक्षित, कोषाध्यक्ष बीपी बघेल, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र कसाना आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed