{"_id":"6a113464594c0820f6078837","slug":"students-struggle-in-severe-heat-water-power-and-food-crisis-in-ambedkar-university-hostel-2026-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में तड़पते छात्र: न पानी, न बिजली, न अच्छा खाना; आगरा विवि के छात्रावास का चौंकाने वाला हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में तड़पते छात्र: न पानी, न बिजली, न अच्छा खाना; आगरा विवि के छात्रावास का चौंकाने वाला हाल
Sat, 23 May 2026 10:30 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 23 May 2026 10:30 AM IST
सार
आगरा के आंबेडकर विश्वविद्यालय के महाराणा प्रताप छात्रावास में भीषण गर्मी के बीच पानी, बिजली और भोजन जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी से छात्र परेशान हैं। छात्रों ने सुधार की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि जल्द समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
वाटर कूलर पड़ा खराब
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छलेसर स्थित महाराणा प्रताप छात्रावास में भीषण गर्मी के बीच छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रावास में ठंडे पानी, बिजली और भोजन जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। छात्रों ने कुलपति के नाम पत्र भेजकर व्यवस्थाएं सुधारने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Trending Videos
छात्र ओमप्रकाश ने बताया कि पूरे छात्रावास में केवल एक ही वाटर कूलर लगा है उसमें भी गर्म पानी आता है। उन्होंने कहा कि छात्रावास तीन मंजिला है। ऐसे में प्रत्येक फ्लोर पर कम से कम एक वाटर कूलर लगाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मेस में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण भोजन नहीं मिल पा रहा है। वहीं बिजली कटौती सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। लगभग 6 से 8 बिना बिजली के कमरों में रहना और परीक्षा की तैयारी करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रांत राज्य विश्वविद्यालय के संयोजक नितिन दुबे ने कहा कि यह छात्रों से जुड़ा गंभीर मामला है और विश्वविद्यालय प्रशासन को तत्काल इस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान यदि किसी छात्र की तबीयत खराब होती है तो उसका भविष्य प्रभावित हो सकता है। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
व्यवस्थाएं जल्द होंगी दुरुस्त
वार्डन डॉ-. रवि शेखर ने बताया कि सोलर जल्द ही सही हो जाएगा। वहीं बिजली जो है वह डीवीवीएनएल ग्रामीण से जुड़ी है ऐसे में उसको इंडस्ट्रियल से जोड़ने के लिए आवेदन कर दिया गया है। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है जिससे बिजली कटौती की समस्या नहीं हो। वाटर कूलर के लिए भी ऑर्डर दे दिया गया है जल्दी लगा दिए जाएंगे।
वार्डन डॉ-. रवि शेखर ने बताया कि सोलर जल्द ही सही हो जाएगा। वहीं बिजली जो है वह डीवीवीएनएल ग्रामीण से जुड़ी है ऐसे में उसको इंडस्ट्रियल से जोड़ने के लिए आवेदन कर दिया गया है। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है जिससे बिजली कटौती की समस्या नहीं हो। वाटर कूलर के लिए भी ऑर्डर दे दिया गया है जल्दी लगा दिए जाएंगे।