{"_id":"619808ac61aa204516038280","slug":"students-passing-in-the-marks-improvement-exam-are-worried-for-admission-agra-news-agr5152330111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंक सुधार परीक्षा में पास विद्यार्थी प्रवेश के लिए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंक सुधार परीक्षा में पास विद्यार्थी प्रवेश के लिए परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा में पास हुए इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को स्नातक में प्रवेश के लिए परेशान हो रहे हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के संस्थान व संबद्ध कॉलेज प्रवेश लेने से मना कर रहे हैं। प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय का वेब रजिस्ट्रेशन मांगा जा रहा है, जो कि विद्यार्थियों के पास नहीं है। वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बंद भी हो गई है।
इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा में जिले के 1073 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनका परिणाम जारी हो गया है। बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी परिणाम डाउनलोड करके कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए पहुंच रहे हैं, पर उन्हें निराशा मिल रही है।
महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, धूलियागंज के प्रधानाचार्य डॉ. अतुल जैन ने बताया कि उनके यहां के इंटरमीडिएट के 29 विद्यार्थी अंक सुधार की परीक्षा में शामिल हुए थे, इसमें से 26 विद्यार्थी पास हो गए हैं। बोर्ड की वेबसाइट से विद्यार्थियों ने अपना परिणाम अपलोड कर लिया है। विद्यार्थियों का कहना है कि कॉलेजों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय का वेब रजिस्ट्रेशन मांगा जा रहा है। जो कि बंद हो चुका है। श्री रामकृष्ण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सोमदेव सारस्वत ने बताया कि उनके यहां के तीन विद्यार्थी इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा में पास हुए हैं। अब यह प्रवेश के लिए परेशान हो रहे हैं। कॉलेजों में प्रवेश लेने से मना किया जा रहा है।
विज्ञापन
अंक सुधार परीक्षा में पास विद्यार्थियों के प्रवेश में आ रही समस्या के संबंध में बोर्ड सचिव को जानकारी दी जाएगी। जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उसका पालन किया जाएगा। - मनोज कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, आगरा
शासन स्तर से इस संबंध में विश्वविद्यालय को कोई निर्देश दिया जाए या फिर विभाग की ओर कोई प्रस्ताव प्राप्त हो तो वेब रजिस्ट्रेशन खोलने पर विचार किया जाएगा। अभी ऐसा कुछ प्राप्त नहीं हुआ है। - प्रो. आलोक कुमार राय, प्रभारी कुलपति, डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि