फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students of Nagla Kandhar and Jugraj Singh College became winners.

Agra News: नगला कांधर और जुगराज सिंह कॉलेज की छात्राएं बनीं विजेता

Thu, 01 Aug 2024 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 01 Aug 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Students of Nagla Kandhar and Jugraj Singh College became winners.
मैनपुरी। नगर के आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में चल रही दो दिवसीय जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन बालिका वर्ग की प्रतियोगिता हुई। अंडर-17 बालिका वर्ग में मेजर जुगराज सिंह इंटर कॉलेज जासमई की छात्राएं विजेता बनीं। अंडर-14 में कंपोजिट विद्यालय नगला कांधर की टीम विजेता रही। समापन अवसर पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ. किरन सौजिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंडर-14 बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला कंपोजिट विद्यालय नगला कांधर और कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज भोगांव के बीच हुआ। इसमें कंपोजिट विद्यालय नगला कांधर की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 31-5 के अंतर से जीत दर्ज की। अंडर-17 आयु वर्ग का फाइनल मुकाबला मेजर जुगराज सिंह इंटर कॉलेज जासमई और आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की छात्राओं के बीच हुआ। इसमें मेजर जुगराज सिंह इंटर कॉलेज की छात्राओं ने 16-11 के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिला व्यायाम शिक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह, राकेश कुमार, रविलाल, कलीम खान, प्रदीप कुमार, राजकुमार, अजय यादव, जितेन्द्र यादव, विनोद कुमार, मुकेश, अनुज यादव आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed