{"_id":"6608e00a0ed48b83a7032569","slug":"students-of-basic-schools-did-not-get-progress-letters-yet-got-promoted-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब का खेल: बेसिक स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रगति पत्र मिले नहीं, फिर भी हो गए प्रोन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब का खेल: बेसिक स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रगति पत्र मिले नहीं, फिर भी हो गए प्रोन्नत
Sun, 31 Mar 2024 09:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 31 Mar 2024 09:31 AM IST
सार
बेसिक स्कूलों का वार्षिक परीक्षा का परिणाम अव्यवस्थाओं के बीच घोषित हुआ। हद तो ये है कि प्रगति पत्र मिले बिना ही विद्यार्थियों को प्रोन्नत कर दिया गया।
विज्ञापन
बेसिक स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में परिषदीय विद्यालयों का वार्षिक परीक्षा परिणाम शनिवार को अव्यवस्थाओं के बीच वितरित किया गया। शहरी क्षेत्रों में तो अधिकांश स्कूलों में शिक्षकों ने जैसे-तैसे परिणाम तैयार कर बांट दिया लेकिन देहात क्षेत्र में स्थिति बेहद खराब रही। तमाम ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर ही प्रगति पत्र रखे रह गए और अभिभावकों को मौखिक रूप से प्रोन्नति की जानकारी दे दी गई।
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं 20 से 27 मार्च तक आयोजित की गई थीं। विभाग ने मात्र तीन दिन में ही परिणाम घोषित करने की तिथि जारी कर दी। 31 मार्च को रविवार होने के कारण फिर से आदेश जारी कर 30 मार्च को ही परिणाम घोषित करने का निर्देश शिक्षकों को दिया गया। इस बीच 29 मार्च को गुड फ्राइडे का अवकाश होने के कारण मूल्यांकन प्रभावित रहा।
ऐसे में शिक्षकों को मात्र एक ही दिन उत्तर पुस्तिकाएं जांचने और परिणाम तैयार करने को मिला। विभाग ने प्रगति पत्र भी स्कूलों में देरी से पहुंचाए। लिहाजा देहात क्षेत्र में कुछ स्कूलों को छोड़कर अधिकांश में प्रगति पत्र नहीं बंट पाए। देहात क्षेत्र में तमाम ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर प्रगति पत्र का उठान भी नहीं हो सका। हालांकि मूल्यांकन कार्य पूरा कर अभिभावकों को उत्तर पुस्तिकाएं जरूर दिखाई गईं।
विज्ञापन
प्रगति पत्र की समस्या रही
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गोंड ने बताया कि कुछ स्थानों पर प्रगति पत्र की समस्या रही, लेकिन अधिकांश में समय से रिजल्ट पहुंचा दिए थे। फिर भी पता करते हैं कि कहां-कहां प्रगति पत्र नहीं दिए गए।