{"_id":"6b00b3371681be17c605abb2","slug":"students-in-classes-6-to-12-will-receive-a-comprehensive-report-card-agra-news-c-25-agr1067-1217734-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को मिलेगा समग्र रिपोर्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को मिलेगा समग्र रिपोर्ट कार्ड
विज्ञापन
आगरा। अब विद्यार्थियों की प्रगति का आकलन सिर्फ वार्षिक परीक्षा के अंकों से नहीं होगा। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थी का व्यवहार कैसा है, गतिविधियों में उसकी सहभागिता कितनी है और वह अलग-अलग कौशल में कितना आगे बढ़ रहा है, इसका भी रिकॉर्ड तैयार होगा।
कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए समग्र रिपोर्ट कार्ड (होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड) की व्यवस्था इसी सत्र से लागू कर दी गई है। हालांकि, कक्षा 10 और 12 के बोर्ड विद्यार्थियों को इससे अलग रखा गया है।
समग्र रिपोर्ट कार्ड वार्षिक परीक्षा के बाद शिक्षकों की ओर से तैयार कर विद्यार्थियों को जारी किया जाएगा। इसके लिए इसका डिजिटल प्रारूप सभी विद्यालयों को भेज दिया गया है। विद्यालयों में शिक्षकों को इसी प्रारूप के अनुसार विद्यार्थियों की प्रगति का विवरण तैयार करना होगा।
विज्ञापन
संयुक्त निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट कार्ड में विषयवार शैक्षणिक प्रदर्शन, आंतरिक मूल्यांकन, प्रयोगात्मक कार्य और उपस्थिति के साथ विद्यार्थी के व्यवहार और सहभागिता को भी शामिल किया गया है। विद्यार्थी स्वयं भी अपनी प्रगति का आकलन करेंगे। स्वच्छता, जीवनशैली और पाठ्य सहगामी गतिविधियों में सहभागिता को भी मूल्यांकन में शामिल किया गया है।