फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students have one more chance to complete their degree, the deadline has been extended till 15th

Agra News: छात्रों के पास डिग्री पूरी करने का एक और मौका, 15 तक बढ़ी तिथि

Sat, 31 Jan 2026 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Students have one more chance to complete their degree, the deadline has been extended till 15th
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने परीक्षा में अनुत्तीर्ण अथवा अनुपस्थित रहे सत्र 2020 से 2025 तक के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने का मौका दिया है। पुनर्परीक्षा के माध्यम से स्नातक व परास्नातक की डिग्री पूरी की जा सकती है। पुनर्परीक्षा के आवेदन की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब छात्र 15 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। छात्रों के हित को देखते हुए विश्वविद्यालय ने परीक्षा की तिथि दूसरी बार बढ़ाई है। अब जिनकी डिग्री कुछ विषयों में अनुत्तीर्ण होने या परीक्षा में अनुपस्थित रहने के कारण वर्षों से लंबित है, वे पुनर्परीक्षा देकर डिग्री पूरी कर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि छात्रों की लगातार बढ़ती संख्या और मांग को देखते हुए तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed