{"_id":"685b6a48a3c216acff07eee0","slug":"students-got-angry-over-the-re-examination-marks-and-gheraoed-the-examination-controller-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: पुर्नपरीक्षा के अंकों पर फूटा छात्रों का गुस्सा, परीक्षा नियंत्रक का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: पुर्नपरीक्षा के अंकों पर फूटा छात्रों का गुस्सा, परीक्षा नियंत्रक का किया घेराव
Wed, 25 Jun 2025 08:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 25 Jun 2025 08:47 AM IST
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में मंगलवार को आगरा कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एनएसयूआई और एबीवीपी के साथ मिलकर पुर्नपरीक्षा के परिणाम पर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि विवि ने पुर्नपरीक्षा के परिणाम में संशोधन नहीं किया है। दर्जनों छात्रों को फेल कर दिया है। इसकी वजह से अब नए सत्र में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन
पुर्नपरीक्षा के अंकों पर फूटा छात्रों का गुस्सा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के आगरा कॉलेज इकाई अध्यक्ष अनिल सूर्यवंशी ने बताया कि विश्वविद्यालय ने 21 अप्रैल से 20 मई तक परीक्षा आयोजित की थी। जिसमें बीए, बीएससी और बीकॉम के सेकंड, फोर्थ और सिक्स सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की पुर्नपरीक्षा कराई थी। जिसका परिणाम भी घोषित कर दिया। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि परिणाम में फिर से पुराने अंक देकर उन्हें फेल कर दिया है। जबकि कई छात्र-छात्राओं ने दूसरी और तीसरी बार पुर्नपरीक्षा दी है। विवि की ओर से काॅपियों का मूल्यांकन सही से नहीं किया गया है। परीक्षा परिणाम में फिर से पहले वाले ही अंक दे दिए हैं।
आगरा कॉलेज के दर्जनों छात्र-छात्राएं नारे लगाते हुए परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय पर पहुंचे और परिणाम में संशोधन की मांग की। इस दौरान कुलदीप दीक्षित, सोनू ठाकुर, सौरभ सागर, श्याम सुंदर, सुमित पचौरी, वर्षा खान आदि विद्यार्थी मौजूद रहे।
एबीवीपी ने दिया ज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी, आगरा महानगर ने भी विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन दिया। प्रदेश विश्वविद्यालय कार्य संयोजक आकाश शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को बार-बार फेल किया जा रहा है। विद्यार्थियों को परेशान करना विश्वविद्यालय का काम बन गया है। अगर सही से उनका मूल्यांकन नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान महानगर संगठन मंत्री गौरव यादव, कर्मवीर बघेल, पुनीत कुमार, मनीष बघेल, हिमांशी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
परिणाम में जल्द होगा अपडेट
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने कहा कि छात्र-छात्राओं के परिणाम को अपडेट किया जा रहा है। इनकी समस्या जल्दी समाप्त होगी।
नए सत्र में नहीं हो रहा प्रवेश
बीए फोर्थ सेमेस्टर में दूसरी बार री एक्जाम दिया है। इस बार भी पहले वाले अंक देकर फेल कर दिया है। क्या मुझे फिर से एक्जाम देना पड़ेगा। विवि की गलती की वजह से नए सत्र में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। मोनिशा पाठक, छात्रा, आगरा कॉलेज
तीसरी बार भी किया फेल
बीए के सेंकंड सेमेस्टर में तीसरी बार री एक्जाम दिया है। इस बार भी फेल कर दिया है। विश्वविद्यालय में काॅपियों का मूल्यांकन सही से नहीं होता है। इसी वजह से हमारा परिणाम सही नहीं आता। प्रिया कश्यप, छात्रा, आगरा कॉलेज