फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students for admission will be able to register till 15th july

Agra University: प्रवेश से वंचित छात्र 15 जुलाई तक करा सकेंगे पंजीकरण, निजी काॅलेजों में 50 फीसदी सीटें खाली

Wed, 02 Jul 2025 09:17 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 02 Jul 2025 09:17 PM IST
सार

निजी कॉलेजों में सीटें आधी ही भरी हैं। ऐसे भी छात्र हैं, जो प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण से रह गए थे। अब वंचित छात्र 15 जुलाई तक पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन
Students for admission will be able to register till 15th july
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने प्रवेश से वंचित छात्रों को राहत दी है। प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने की तिथि को बढ़ाकर 15 जुलाई कर दिया गया है। पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून थी। इसमें निजी कॉलेजों में करीब 50 फीसदी सीटें खाली थीं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक प्रो. मनु प्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध 520 कॉलेजों में स्नातक की 3,43,667 सीटें और विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों में 5,328 सीटें हैं। आवासीय संस्थानों और सरकारी-एडेड कॉलेजों में प्रवेश के लिए मारामारी मची है। 30 जून तक इनमें सीटों के मुकाबले तीन गुना तक आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

निजी कॉलेजों में सीटें आधी ही भरी हैं। ऐसे भी छात्र हैं, जो प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण से रह गए थे। अब वंचित छात्र 15 जुलाई तक पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद किसी भी पसंदीदा कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण शुल्क 400 रुपये है। इसके बिना छात्र किसी कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed