{"_id":"60675b938ebc3eda731ba265","slug":"students-can-fill-the-form-by-april-4-for-re-examination-of-university-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: विश्वविद्यालय की पुनर्परीक्षा के लिए चार अप्रैल तक फॉर्म भर सकते हैं छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: विश्वविद्यालय की पुनर्परीक्षा के लिए चार अप्रैल तक फॉर्म भर सकते हैं छात्र-छात्राएं
Sat, 03 Apr 2021 12:00 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2019-20 की मुख्य परीक्षा (संस्थागत एवं व्यक्तिगत) में 17 मार्च 2020 से पूर्व कराई गई स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष और परास्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को पुनर्परीक्षा में शामिल होने का अंतिम अवसर दिया गया है। परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर चार अप्रैल तक फॉर्म भर सकते हैं। 500 रुपये विलंब शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार के मुताबिक परीक्षार्थी स्नातक के एक विषय के अधिकतम दो प्रश्नपत्रों या फिर दो अलग-अलग विषयों के एक-एक प्रश्नपत्र की परीक्षा दे सकते हैं। दोनों में एक विकल्प चुनते हुए परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। वहीं, परास्नातक के किसी एक प्रश्नपत्र में पुनर्परीक्षा का फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले सभी अपना परीक्षा परिणाम जरूर देख लें, जिससे फॉर्म भरने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
बीएड द्वितीय वर्ष की पुनर्परीक्षा के लिए सात तक फॉर्म भर सकेंगे
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर के मुताबिक बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा-2020 में शामिल परीक्षार्थियों को भी पुनर्परीक्षा देने का एक अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। जो छात्र-छात्राएं परीक्षा फार्म पहले नहीं भर पाए थे, वह सात अप्रैल तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर विलंब शुल्क 500 रुपये के साथ खुद फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन