फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   student texted his father I love you papa then committed suicide by jumping off building In Agra

बिल्डिंग से कूदकर छात्र ने की आत्महत्याः पिता को किया मैसेज,'आई लव यू पापा', फिर लगा दी छलांग

Tue, 24 Jan 2023 02:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Jan 2023 02:28 PM IST
सार

आगरा में बीती रात एक छात्र ने पिता को 'आई लव यू पापा' मैसेज करके बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोग परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। 

 

विज्ञापन
student texted his father I love you papa then committed suicide by jumping off building In Agra
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में घर से कोचिंग के लिए निकले बारहवीं के छात्र का शव मिला। उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर था। इससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीपुरम हाइट्स की है। यहां दहतोरा में विशाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह एक फैक्टरी में कर्मचारी हैं। उनका बेटा तेजस (18) बारहवीं का छात्र था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम छह बजे तेजस घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा। रात नौ बजे पिता के मोबाइल पर एक मैसेज आया। उसमें लिखा था 'पापा आई लव यू'। बेटे द्वारा इस तरह का मैसेज भेजे जाने पर उन्हें चिंता होने लगी।
विज्ञापन

शास्त्रीपुरम हाइट्स की चहारदीवारी के बाहर खड़ी मिली साइकिल

इसके बाद उन्होंने तत्काल तेजस को फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद घर वाले उसकी तलाश में जुट गए। रात करीब साढ़े दस बजे शास्त्रीपुरम हाइट्स की चहारदीवारी के बाहर बेटे की साइकिल खड़ी मिली। साइकिल देख परिजन अंदर पहुंचे। यहां परिसर में वह बेसुध पड़ा था।
विज्ञापन


उन लोगों के पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसके हाथ-पैर की हड्डियों में फ्रैक्चर था। शव देख परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर व जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष आनंद कुमार शाही ने बताया कि अनुमान लगाया जा रहा है कि छात्र ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या की है। हालांकि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। इसकी जांच की जा रही है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो तहरीर व जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed