{"_id":"5dd190718ebc3e54d238da0b","slug":"student-take-oath-for-traffice-riles-mainpuri-news-agr415762273","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात के नियमों अनदेखी पड़ सकती है जीवन पर भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात के नियमों अनदेखी पड़ सकती है जीवन पर भारी
विज्ञापन
अपराजिता अभियान के तहत यूएस क्लासेज में शपथ लेती छात्राएं
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अपराजिता अभियान के तहत शहर के मोहल्ला देवपुरा स्थित यूएस क्लासेज पर रविवार को सड़क सुरक्षा को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। मौजूद छात्राओं ने सड़क सुरक्षा को लेकर अपने विचार रखते हुए यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ ली। छात्राओं ने कहा कि यातायात के नियमों की अनदेखी जीवन पर भारी पड़ सकती है।
कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक विक्रम राठौर ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया। जागरूकता कार्यक्रम में मेधावी शुक्ला ने कहा कि वर्तमान में जिस प्रकार से सड़क दुर्घटनाएं तेजी के साथ बढ़ रही हैं उसके लिए कहीं न कहीं हम लोग दोषी हैं।
यदि हम यातायात के नियमों का पालन करें और अपने परिजनों को भी नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें तो निश्चित ही सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी। अनुरक्षा पाल ने कहा कि अधिकतर देखा जाता है कि हेलमेट का महत्व केवल पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए किया जाता है। हेलमेट को हाथ में लेकर न बैठें उसे पहने भी।
विज्ञापन
ओशीन चंद्रा ने कहा कि हम अपने परिजनों के साथ बाइक पर बैठते समय उनसे हेलमेट लगाने के लिए कहें। हो सके तो पीछे बैठने वाला भी हेलमेट लगाए। आयुषी ने कहा कि यातायात के नियमों की अनदेखी करने से जान खतरे में पहुंच जाती है। इस अवसर पर आयुषी दुबे, प्रभा यादव, प्रिया चौहान, सृष्टि दिवाकर, शेफाली यादव, दामिनी, कोमल, पायल, काजल, श्रेया आदि छात्राएं मौजूद रहीं।
---------