फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student studying at tuition killed by a gunshot.

Agra News: बंदूक से चली गोली, ट्यूशन पढ़ रहे छात्र की मौत

Sun, 09 Aug 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Student studying at tuition killed by a gunshot.
ट्यूशन पढ़ रहे बच्चों के बीच चली बंदूक, छात्र की जांघ में लगे छर्रे। मृतक मोहित का फायल फोटू
पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव बसई अरेला में शनिवार शाम निर्माणाधीन मकान में रखी बंदूक देखने के दौरान फायर हो गया। हादसे में ट्यूशन पढ़ने आए छात्र मोहित (17) के पैर में छर्रे लग गए। इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बसई अरेला गांव निवासी ओम शर्मा के निर्माणाधीन मकान में उनका बेटा आकाश कक्षा 12 के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। नीलगाय और जंगली सुअरों से फसल की रखवाली के लिए गांव में कुछ शिकारी बुलाए गए थे। उनकी बंदूक निर्माणाधीन मकान के अंदर रखी थी। ट्यूशन पढ़ रहे बच्चों की नजर बंदूक पर पड़ गई। बच्चे कौतूहलवश उसे देखने लगे, तभी अचानक फायर हो गया। फायरिंग में मोहित पुत्र विनोद प्रजापति की बाईं जांघ में छर्रे लग गए। छात्र को गोली लगने की जानकारी पर घबराए परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। परिजन उसे इलाज के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान मोहित की मौत हो गई। सूचना पर एसीपी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अभी परिवार के लोगों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं गोली लगने से छात्र की मौत से परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है। परिजन के मुताबिक मोहित से छोटा एक और भाई हैं। साथ ही दो बहनें भी हैं। पिता खेती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed