फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student returning from school was beaten with sticks and belts

Agra News: स्कूल से लौट रहे छात्र को डंडे और बेल्टों से पीटा

Sun, 20 Aug 2023 04:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 20 Aug 2023 04:14 PM IST
विज्ञापन
Student returning from school was beaten with sticks and belts
स्कूल से लौट रहे छात्र को डंडे और बेल्टों से पीटा
विज्ञापन

करहल क्षेत्र में हुई घटना, आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। कस्बा स्थित एक स्कूल से घर वापस लौट रहे छात्र को आरोपी युवकों ने रोक लिया। उसे डंडा और बेल्टों से पीटकर घायल कर दिया। लोग एकत्र होने के बाद आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव तुलसीपुर निवासी ऋषि कुमार कस्बा स्थित एक स्कूल का छात्र है। शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर लौट रहा था। तभी सैफई बाईपास तिराहा के पास दो बाइकों पर हर्ष यादव, अंशुल निवासी मोहल्ला ओमनगर अपने दो साथियों के साथ खड़े मिले। चारों युवकों ने आकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया और उसे डंडा और बेल्टों से पीटने लगे। छात्र की चीख पुकार सुनकर राहगीर व स्थानीय लोग एकत्र हुए तो आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। छात्र ने घटना की जानकारी परिजन को दी। उनके साथ थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed