{"_id":"699d1f79b0f5984747069ad7","slug":"student-protest-over-exam-results-halts-wushu-competition-at-dr-bhimrao-ambedkar-university-2026-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra University: परीक्षा परिणाम से नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन, रोकनी पड़ी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: परीक्षा परिणाम से नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन, रोकनी पड़ी प्रतियोगिता
Tue, 24 Feb 2026 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 24 Feb 2026 09:18 AM IST
सार
आगरा विश्वविद्यालय के छलेसर कैंपस में फिजिकल एजुकेशन के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए छात्रों ने प्रदर्शन किया और वूशु प्रतियोगिता का मंच घेर लिया, जिससे प्रतियोगिता बीच में रोकनी पड़ी।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छलेसर कैंपस स्थित फिजिकल एजुकेशन विभाग के परीक्षा परिणाम पर विवाद बढ़ता जा रहा है। सोमवार को छात्र-छात्राओं ने परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कैंपस में आयोजित हो रही वूशु प्रतियोगिता का मंच घेर लेने से प्रतियोगिता बीच में ही रोकनी पड़ी।
विज्ञापन
प्रदर्शन में फिजिकल एजुकेशन के साथ-साथ बीटेक और अन्य विभागों के छात्र भी शामिल हो गए। प्रदर्शन करने वालों ने वूशु प्रतियोगिता का मंच घेर लिया, वहीं धरना देने लगे। इससे प्रतिभागियों और आयोजकों में अफरातफरी मच गई। प्रतियोगिता रोक दी गई। वहीं छात्रों ने आरोप लगाया कि परिणाम में अनियमितताएं हैं। जो विद्यार्थी पूरे वर्ष नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहे, खेल गतिविधियों में प्रतिभाग किया, उन्हें कम अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप लगाया कि विभाग में पैसे लेकर एडमिशन होते हैं और अंक बढ़ाकर दे दिए जाते हैं। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जिन छात्रों की उपस्थिति कम रही उन्हें अधिक अंक दिया गया। हंगामे के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी कैंपस में पहुंच गए और प्रशासन से जवाबदेही की मांग की। छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन, निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग का ज्ञापन सौंपा।
दूसरी ओर फिजिकल स्पोर्ट्स के डायरेक्टर डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना का कहना है कि छात्रों से शिकायती पत्र ले लिया गया है और बिंदुवार सहमति बनाने की प्रक्रिया चल रही है। अंक गड़बड़ी और लेन-देन के आरोप निराधार हैं।