{"_id":"61a538512187557aa53b00cd","slug":"student-organizations-protest-on-cancellation-of-tet-agra-news-agr516284910","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी निरस्त होने पर छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी निरस्त होने पर छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) निरस्त होने पर छात्र संगठनों ने सोमवार को विरोध-प्रदर्शन किया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर के गेट संख्या दो के सामने और समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने स्पीड कलर लैब के सामने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सतीश सिकरवार का कहना है कि सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रश्नपत्र आउट होने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षामंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि टीईटी का प्रश्नपत्र आउट होना शर्मनाक स्थित है। प्रदेश महासचिव अंकुश गौतम ने कहा कि मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। राष्ट्रीय संयोजक मान्या शर्मा, कुलदीप दीक्षित, एपी ठाकुर, विकास कुमार, शैलेंद्र सिकरवार, संदीप परमार, अनिल सूर्यवंशी, रजत भारती, उत्कृर्ष आदि शामिल रहे।
समाजवादी छात्रसभा के महानगर अध्यक्ष अमित प्रताप यादव ने कहा कि टीईटी का प्रश्नपत्र आउट होने से स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं के भविष्य के संबंध में गंभीर नहीं है। मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। रवि यादव ने कहा कि प्रश्नपत्र का आउट होना, सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न है। विरोध प्रदर्शन में प्रवीण कुमार, शुभम वाल्मीकि, अनुराग ठाकुर, पुष्पेंद्र, सादाब पठान, आधार प्रताप, विवेक, शाहरुख आदि मौजूद रहे।