फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   student of 12 year old took a surprising step by watching video on YouTube after mother scolding in agra

आगरा: 'मां डांटे तो क्या करें?' आठवीं के छात्र ने यू ट्यूब पर वीडियो देख उठाया हैरान कर देने वाला कदम

Thu, 05 May 2022 07:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 May 2022 07:19 PM IST
सार

बच्चों के हाथ में मोबाइल देना एक परिवार को महंगा पड़ गया। मां की डांट सुनने के बाद आठवीं के छात्र ने यू ट्यूब पर वीडियो देखकर ऐसा कदम उठाया कि परिवार के होश उड़ गए। 17 घंटे बाद छात्र वापस मिला, तो परिवारीजनों ने राहत की सांस ली।
 

विज्ञापन
student of 12 year old took a surprising step by watching video on YouTube after mother scolding in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में कक्षा आठ के छात्र को पढ़ाई नहीं करने पर मंगलवार रात उसकी मां ने डांट दिया। इससे वो नाराज हो गया। यू ट्यूब पर वीडियो देखकर बुधवार दोपहर घर से निकल गया। रात भर भटकता रहा। इधर, बेटे की तलाश में परिजन परेशान रहे। रिपोर्ट लिखाने पर पुलिस ने 17 घंटे बाद बृहस्पतिवार सुबह उसे सकुशल बरामद कर लिया। इससे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

विज्ञापन


12 वर्षीय बालक घर के पास ही स्कूल में पढ़ता है। पिता टैक्सी चालक हैं। बालक अक्सर बिना बताए दोस्तों के साथ खेलने चला जाता है। मंगलवार को भी गया था। पढ़ाई नहीं करने से मां परेशान थी। खेलकर लौटने पर उन्होंने बेटे को डांट दिया। वह नाराज हो गया। रात में उसने यू ट्यूब पर एक वीडियो देखा। उसमें मां के डांटने पर बेटे के घर से जाने के बारे में बताया गया था। उसने भी घर से जाने का फैसला किया। बुधवार दोपहर 12 बजे चुपचाप घर से निकल गया। काफी देर बाद मां को पता चला। उन्होंने तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन

 

पुलिस के पास पहुंचे परिजन

बुधवार रात दस बजे परिजन थाना न्यू आगरा पहुंचे। गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस टीम को लगाया गया। तीन दरोगा और दस सिपाही लगे। बस और रेलवे स्टेशन खंगाले गए। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से बालक के बारे में सुराग लगा। वह पैदल अबुल उलाह दरगाह की तरफ जाता दिखा था। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे उसे दरगाह के पास से बरामद कर लिया गया। बेटे के मिल जाने पर परिवार ने राहत महसूस की। मां ने पुलिस को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष न्यू आगरा अरविंद निर्वाल ने बताया कि मां के डांटने पर बालक घर से चला गया था। उसकी तलाश की गई। वह अबुल उलाह दरगाह के पास बैठा मिल गया। उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

हो गया गलती का अहसास 

पुलिस के पूछने पर छात्र ने बताया कि वह घर से निकला और पैदल भगवान टाकीज आ गया। इसके बाद एक ऑटो से रामबाग पहुंचा। एक ढाबे के बाहर भूख लगने पर खड़ा हो गया। वह पानी पी रहा था। तभी उसे एक बाबा ने दाल, चावल खिला दिए। बाद में वो पैदल भगवान टाकीज आ गया। वह यमुना किनारे चला गया। रात में अबुल उलाह दरगाह आ गया। दरगाह परिसर में ही रुक गया। तभी पुलिस आ गई। उसने सोचा था कि अब घर नहीं जाएगा, नौकरी करेगा। मगर, घर से बाहर निकलने पर गलती का अहसास हुआ। इस वजह से भटकता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed