{"_id":"63fc69aa7f05f0845f05dd03","slug":"student-leader-reached-agra-university-with-petrol-tried-to-set-fire-rescued-by-security-personnel-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पेट्रोल लेकर आगरा विश्वविद्यालय पहुंचे छात्र नेता, आग लगाने की कोशिश, सुरक्षाकर्मिंयों ने छुड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पेट्रोल लेकर आगरा विश्वविद्यालय पहुंचे छात्र नेता, आग लगाने की कोशिश, सुरक्षाकर्मिंयों ने छुड़ाई
Mon, 27 Feb 2023 01:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:58 PM IST
सार
छात्र नेता ने बताया कि वे छात्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मांग कर रहे हैं, लेकिन विवि प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
छात्र नेता से पेट्रोल की बोतल छीनता सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा विश्वविद्यालय में सोमवार को उस समय हंगाम हो गया, जब छात्र नेता सौरभ चौधरी यहां पेट्रोल की बोतल लकेर पहुंचे। विवि के मुख्यद्वार पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों और छात्र नेता के बीच तीखी नोक झोंक हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षा कर्मियों ने छात्र नेता के हाथ से बोतल छुड़ाई। छात्र नेता ने बताया कि वे छात्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मांग कर रहे हैं, लेकिन विवि प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
छात्र नेता सौरभ चौधरी की छात्र संघ चुनाव बहाल करने के साथ ही 12 सूत्रीय मांगें हैं। इन्हीं मांगो को लेकर छात्र नेता सौरभ चौधरी पेट्रोल लेकर विश्वविद्यालय पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। सौरभ चौधरी ने पेट्रोल की बोतल खोलने की कोशिश की तो सुरक्षा कर्मियों ने बोतल पकड़ ली। इस पर सुरक्षाकर्मियों और छात्र नेता सौरभ चौधरी के बीच तीखी नोक झोंक हो गई। काफी देर की मशक्कत के बाद सुरक्षा कर्मियों ने बोतल छुड़ा ली।
विज्ञापन
सौरभ चौधरी लंबे समय से सर्वर ठप होने, छात्रावास की सुविधा देने, छात्र संघ चुनाव बहाल करने, फीस वृद्धि वापस लेने और रूसा में हुए घोटाले की जांच कर संलिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ अंकित यादव, गगनदीप, अजीत यादव, नितिन चौहान, अभिषेक फौजदार, संतोष यादव, शिवम जादौन, अतुल यादव, अंकुश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन