{"_id":"5eaaf5628ebc3e907a6fd810","slug":"student-kasganj-news-agr439945943","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 छात्र प्रयागराज से वापस लौटे अपने घरों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43 छात्र प्रयागराज से वापस लौटे अपने घरों को
विज्ञापन
कासगंज के बस स्टैंड पर प्रयागराज से लौटै छात्र की थर्मल स्क्रीनिंग करते चिकित्सक
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोरोना संकट के चलते प्रयागराज में फंसे 43 अभ्यर्थियों की घर वापसी हो गई है। प्रयागराज डिपो की बसों से लौटे इन छात्रों की बस स्टैंड पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद परिजनों के सुपुर्दकरके होम क्वारंटीन कर दिया गया।
जिले के बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं प्रयागराज में रहकर आईएस पीसीएस, सहित अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। लॉकडाउन के कारण पिछले एक माह से अधिक समय से इनकी कोचिंग भी बंद है। इसके अलावा ये अन्य समस्याओं से जूझ रहे थे। ऐसे में प्रदेश सरकार ने इनकों वापस घर भेजने की व्यवस्था की। इसके तहत प्रयागराज डिपो की दो बसों के माध्यम से ये छात्र छात्राएं बृहस्पतिवार को दोपहर में कासगंज पहुंचे।
वहां पर उन्हें विकास क्षेत्र के आधार पर सूचीबद्ध किया गया। चिकित्सक डा. प्रेमकुमार ने इन सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की। इस दौरान सभी स्वस्थ पाए गए। इसके बाद परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया, और होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज में पीसीएसजे की तैयारी कर रही हूं। कोचिंग बंद हो गई है। उन्हें वहां रहकर अन्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा था। घर वापसी हो जाने से वह काफी खुश हैं। प्रियंका, निवासी अशोक नगर कासगंज
वह प्रयागराज में रहकर पीसीएस की तैयारी कर रहा है, लेकिन कोरोना के कारण उनकी पढ़ाई बाधित हो गई है। इससे वह चिंतित हैं। संकट के बीच अपनों के पास आ जाने की खुशी है। सरकार ने यह सही कदम उठाया है। -सुशील कुमार निवासी मझोला पटियाली
प्रयागराज से आने वाले सभी अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई है। जांच में सभी स्वस्थ्य पाए गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार इन पर नजर रखेगी-डा. प्रतिमा श्रीवास्तव सीएमओ