{"_id":"6540e715b3a340a048088c05","slug":"student-injured-in-road-accident-broke-down-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-6794-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क हादसे में घायल हुए छात्र ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क हादसे में घायल हुए छात्र ने तोड़ा दम
Tue, 31 Oct 2023 05:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 31 Oct 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल हुए छात्र ने तोड़ा दम
मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा था इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिछवां। थाना क्षेत्र में 21 अक्तूबर को हुए एक सड़क हादसे में घायल हुए छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। छात्र का इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा था। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव औरंध लाया गया।
थाना क्षेत्र के गांव औरंध निवासी भानू प्रताप भदौरिया गांव स्थित राजा तेज सिंह विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। 21 अक्तूबर को वह विद्यालय जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में छात्र को परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान सोमवार को अचानक भानू की हालत बिगड़ गई। इसके कुछ देर बाद ही छात्र ने दम तोड़ दिया। छात्र के मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। थाना सैफई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए इटावा भिजवाया। शव गांव आने के बाद मंगलवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।