{"_id":"6011ae6d8ebc3e34672c41d0","slug":"student-honored-by-dm-mainpuri-news-agr4781578177","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की मेधावी छात्राएं हुई सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की मेधावी छात्राएं हुई सम्मानित
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते जिलाधिकारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को वर्ष 2020 में जिले की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की टॉप टेन सूची में शामिल छात्राओं को सम्मानित किया गया। मेधावी छात्राओं को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय और मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने विकास भवन के सभागार में नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
जिलाधिकारी ने कहा कि छात्राएं बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करें, एनसीईआरटी की किताबें अवश्य पढ़ें। जनपद के राजकीय पुस्तकालय में बड़ी मात्रा में उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध हैं। उन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाली प्रिया सिंह को 20 हजार रुपये का पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र दिया।
टॉप-10 में शामिल वैष्णवी पांडेय, प्रियांशी, अंजलि तिवारी, आकांक्षा यादव, निहारिका कुमारी, नेमा राजपूत, शालिनी, प्रीति, मीता, रीतिका सिंह को पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। हाई स्कूल परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली नम्रता सिंह, अनिष्का शर्मा, शिवानी सिंह, श्वेता शाक्य, राखी सक्सेना, प्रियांशी राजपूत, कनीज फातिमा, जीतू यादव, मंतशा, कीर्ति पांडेय, अनुष्का, विभूति नारायनी, निकेता को पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन, मंजूषा चौहान, मनोरमा सिंह आदि उपस्थित रहे।