{"_id":"68fd3958860d2157460c8c28","slug":"student-going-to-coaching-beaten-up-parents-fired-upon-when-they-protested-agra-news-c-410-1-yam1001-150-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कोचिंग जा रहे छात्र को पीटा, विरोध पर मां-पिता पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कोचिंग जा रहे छात्र को पीटा, विरोध पर मां-पिता पर की फायरिंग
Sun, 26 Oct 2025 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। ट्रांस यमुना थानाक्षेत्र में शनिवार शाम कुछ लाेगों ने कोचिंग जा रहे छात्र की पिटाई कर दी। शिकायत करने पहुंचे छात्र के मां-बाप को पीट दिया। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इतना ही नहीं, दबंग ने फौजी पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग शुरू कर दी। परिजनों ने किसी तरह जान बचाकर पुलिस ने शिकायत की। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।
कीर्ति विहार निवासी प्रॉपर्टी डीलर छत्रपाल राठौर की बेटी मोहिनी ने बताया कि उसका भाई धर्मेश शनिवार शाम करीब छह बजे कोचिंग जा रहा था। तभी दबंग पड़ोसी के नाबालिग बेटे ने अपने साथियों के साथ रास्ते में रोककर धर्मेश की पिटाई कर दी। धर्मेश ने किसी तरह भागकर जान बचाई और पिता को फोन कर सूचना दी। छत्रपाल पत्नी गीता देवी के साथ दबंग के घर शिकायत करने पहुंचे तो आरोपी और उग्र हो गया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए छत्रपाल की पिटाई कर दी। बचाव में आई गीता देवी को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी घर के अंदर से फौजी पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर ले आया और फायरिंग शुरू कर दी। बाल-बाल बचे छत्रपाल ने पुलिस को सूचना देकर गीता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी छत्ता पीयूष कांत राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।