{"_id":"485b3ce318006c57623ac6de33a1df91","slug":"student-give-exam-in-police-costudy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस सुरक्षा में परीक्षा देने गईं दहशतजदा छात्राएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस सुरक्षा में परीक्षा देने गईं दहशतजदा छात्राएं
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Mar 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहदों की धमकी से दहशत में आई छात्राओं ने हिम्मत नहीं हारी। एसपी देहात ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया तो छात्राओं ने मंगलवार को सेंटर पर परीक्षा दी। हालांकि, आरोपियों पर कार्रवाई अभी बाकी है।
बता दें, मलपुरा के एक गांव निवासी इंटरमीडिएट की 15-16 छात्राओं का सेंटर कुर्राचित्तरपुर (इरादतनगर) स्थित कालेज में है। वहां जाते समय गांव दनसावांस के पास शोहदों ने उनसे छेड़खानी की थी। अभिभावक आए तो उनसे भी मारपीट की। धमकी दी कि छात्राओं को अगला पेपर देने सेंटर तक नहीं पहुंचने देंगे।
दहशतजदा छात्राओं और अभिभावकों ने सोमवार को एसपी (ग्रामीण) बबीता साहू को परेशानी बताई। एसपी के निर्देश पर उन्हें सुरक्षा दी गई। मंगलवार को छात्राएं परीक्षा देने अपने वाहनों से गईं। कुर्राचित्तरपुर मोड़ से सादा कपड़ों में दो पुलिसकर्मी बाइक से उनके पीछे चले। उन्हें सेंटर तक पहुंचाया। सेंटर पर भी चौकी इंचार्ज सहित छह पुलिस कर्मी तैनात रहे। शोहदों की भी तलाश की गई। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्राओं को सुरक्षित घर पहुंचाया।