फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student dies of fever, number reaches 58

Agra News: बुखार से छात्र की मौत, संख्या पहुंची 58 पर

Sat, 11 Nov 2023 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 11 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Student dies of fever, number reaches 58
कासगंज/ पटियाली। जिले में डेंगू व बुखार से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा। पटियाली के ग्राम नरैठी में बुखार से छात्र की मौत हो गई। बुखार से मृतकों की संख्या बढ़कर 58 पर पहुंच गयी। लगातार हो रही मौतों से हाहाकार मचा हुआ है। छात्र परिवार का एकलौता बेटा था। छात्र की मौत से ग्रामीण चिंतित हैं। नरैठी पटियाली निवासी राहत (15) पुत्र जमील अहमद को बुधवार को बुखार आया। बुखार आने के बाद परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सकों के इलाज के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं आया। इसके बाद परिजन उसे बरेली ले गए, लेकिन उसकी हालत नहीं सुधरी। इसके बाद परिजन उसे दिल्ली एम्स ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। छात्र अपने परिवार का एकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी और एक छोटी बहन है। छात्र की मौत से उसकी मां आबदा बेगम का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि गांव में अन्य लोग भी बुखार की चपेट में आए हुए हैं। जिले में बुखार व डेंगू का काफी प्रकोप बना हुआ है। लोगों को बीमारी से दो माह बाद भी राहत नहीं मिल पा रही। जिससे लोग काफी चिंतित हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव अग्रवाल ने बताया कि गांव में टीम भेजकर मरीजों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed