{"_id":"6026270c8ebc3ee94d3c9b42","slug":"student-dies-in-truck-collides-with-tempo-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, एक छात्र की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, एक छात्र की मौत, सात घायल
Fri, 12 Feb 2021 12:28 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी: घायल छात्र को एंबुलेंस से ले जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले के थाना बिछवां क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। बिछवां थाने के ठीक सामने शुक्रवार सुबह कुरावली की तरफ से आ रहे टेंपो को सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में डीफार्मा के छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
सभी छात्र चंद्रकमल फार्मेसी महाविद्यालय में पढ़ते हैं। शुक्रवार सुबह ये छात्र कुरावली की ओर से टेंपो में आ रहे थे। बिछवां थाने के ठीक सामने ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाक के दौरान छात्र मोहित (उम्र 21 वर्ष) पुत्र रामेश्वर निवासी नगला दौलत उमेदपुर कुरावली की मौत हो गई।
विज्ञापन
सचिन पुत्र जिलेदार निवासी नगला बहादुरपुर देव, ऋषि पुत्र सुरेश चंद निवासी नगला दौलत, ऋषभ पुत्र रामनरेश निवासी कुरावली, अंकित पुत्र बृजेश निवासी तिसोली, रविकांत पुत्र नगेंद्र सिंह नगला मुरली कुरावली, राजपाल नगला बहादुर, भानु प्रताप पुत्र रामवीर निवासी देव गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन