फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student dies in car accident in agra

रफ्तार का कहर: कार ने बाइक सवार छात्र को मारी टक्कर, इकलाैते बेटे की माैत से परिवार में मचा कोहराम

Thu, 02 Jul 2026 10:07 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 02 Jul 2026 10:07 PM IST
सार

आगरा-जलेसर मार्ग स्थित नगला नहरा के पास बाइक को सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशोर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Student dies in car accident in agra
road accident. demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा-जलेसर मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर कार की तलाश शुरू कर दी है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम पुरा लोधी निवासी सूरज सिंह का 17 वर्षीय पुत्र हर्ष एसएम पब्लिक स्कूल, नाई की सराय में कक्षा सात का छात्र था। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे वह गांव निवासी अपने एक दोस्त के साथ बाइक से टेढ़ी बगिया से कोचिंग कर घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक आगरा-जलेसर मार्ग स्थित नगला नहरा के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हर्ष गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसी दौरान गांव निवासी नेतृपाल वहां से गुजर रहे थे। 
विज्ञापन


 

उन्होंने अन्य राहगीरों की मदद से घायल छात्र को तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। सूचना पर थाना खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार कार और उसके चालक की पहचान की जा सके।

घर का बुझ गया चिराग
इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता और अन्य स्वजन गहरे सदमे में हैं। पूरे गांव में भी शोक का माहौल है। हर्ष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी असमय मौत से परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। ग्रामीणों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed