{"_id":"653806c7dc43a46a7507dc56","slug":"student-dies-due-to-dengue-dengue-confirmed-in-one-patient-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-6476-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डेंगू से छात्र की मौत, एक मरीज में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डेंगू से छात्र की मौत, एक मरीज में डेंगू की पुष्टि
Tue, 24 Oct 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 24 Oct 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में डेंगू से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार नए क्षेत्र डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। सहावर के तारापुर में एक छात्र की डेंगू से मौत हो गई। मौत का आंकड़ा बढ़कर 50 पर पहुंच गया। सोरोंजी में एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। संक्रमितों का आंकड़ा 190 पर पहुंच गया है। एक मरीज में टाइफाइड की पुष्टि हुई है।
सहावर के तारापुर निवासी कुलदीप कक्षा 11 का छात्र था। वह धुमरी एटा के कॉलेज में पढ़ रहा था। पांच दिन पहले उसे तेज बुखार आया। इसके बाद परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। दवा के बाद भी जब बुखार नहीं उतरा तो परिजन उसे आगरा ले गए, जहां डेंगू की पुष्टि हुई। उसने उपचार के दौरान आगरा में दम तोड़ दिया। सोरोंजी के घिनौना निवासी मधु (21) को बुखार की शिकायत पर परिजन कासगंज के मिशन अस्पताल लेकर आए। जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई।
जिला अस्पताल पर दशहरा अवकाश की वजह से 11 बजे तक की ओपीडी रही। इस बीच 392 मरीज अस्पताल आए। जिसमें बुखार के मरीजों की संख्या 50 रही। अब्दुल कैश (7) निवासी कमालपुर अमांपुर, हरीश (19) निवासी अडौली, मोहरकली (22) निवासी अडौली, जैैथरुन निशा (50) निवासी धवा गंजडुंडवारा की हालत गंभीर देखते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया। एक मरीज में टाइफाइड की पुष्टि हुई। इसके अलावा 12 मरीज डायरिया के तथा 25 मरीज सांस के आए।