{"_id":"6af1fd81fb6a7f27e800d6b8","slug":"student-dies-by-hanging-on-diwali-in-agra-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रात में मनाई दिवाली, सुबह फंदे पर लटका मिला छात्र: पति के बाद बेटे की माैत, मां की चीखों ने चीर दिया कलेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में मनाई दिवाली, सुबह फंदे पर लटका मिला छात्र: पति के बाद बेटे की माैत, मां की चीखों ने चीर दिया कलेजा
Mon, 09 Nov 2026 10:36 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 09 Nov 2026 10:36 PM IST
सार
दिवाली पर घर का इकलाैता चिराग बुझने से परिवार में कोहराम मच गया। पति के बाद बेटे की माैत से मां के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां को बिलखता देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सत्यनाराण धाम में हाईस्कूल के छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सीआईएसएफ में तैनात रहे पति के असमय दुनिया छोड़ने के बाद इकलौते बेटे की मौत ने मां को झकझोर दिया। दिवाली पर आस का दीपक बुझ गया। मां के रुदन ने पड़ोसियों का कलेजा भी कांप उठा। वह बार-बार कहतीं कि पति के बाद मेरा यही तो सहारा था और बेसुध हो जातीं। पड़ोसी उन्हें संभालने का प्रयास कर रहे थे।
तोरा स्थिति सत्यनारायण धाम निवासी भावना विश्वास के पति मुकुल कुमार सीआईएसएफ में तैनात थे। पति की मृत्यु के बाद भावना मृतक आश्रित कोटे में नौकरी करके अपने बेटे कृष्ण कुमार (16) और बेटी खुशी (20) का पालन-पोषण कर रही थीं। पुलिस के अनुसार, दिवाली की रात कृष्ण कुमार ने कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह मां बेटे को जगाने पहुंची तो उसे लटका देखकर बेहोश होकर गिर पड़ी। बेटी की चीखपुकार पर पहुंचे पड़ोसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। खुशी ने बताया कि भाई प्रतिदिन की तरह अपने कमरे में सोने चला गया। वह मां के साथ दूसरे कमरे में सो गई। रात में किसी वक्त कृष्ण ने यह कदम उठाया। वह हाईस्कूल का छात्र था। एकता थाना प्रभारी का कहना है कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। जांच की जा रही है।

Trending Videos
गोरखपुर का है परिवार
भावना मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली हैं। पति की दो वर्ष पहले मृत्यु के बाद सीआईएसएफ में कार्यरत थीं। वह दोनों बच्चों के साथ सत्यनाराण धाम कॉलोनी में रह रही थीं। बेटी डिप्लोमा कोर्स कर रही है। बेटे के आत्महत्या के संबंध में कुछ भी नहीं बता पा रहीं हैं।
एकता थाना क्षेत्र में छात्र के खुदकुशी कर लेने की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। -रवींद्र कुमार, डीसीपी सिटी