{"_id":"5a27b7a54f1c1b9f678bfa76","slug":"student-died-after-accident-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः छात्र की मौत के बाद स्थगित हुई स्काउट-गाइड रैली, जानिए हादसे की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः छात्र की मौत के बाद स्थगित हुई स्काउट-गाइड रैली, जानिए हादसे की वजह
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 06 Dec 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के सदर बाजार में बुधवार को यमुना पुल के ओवर हैड बैरियर से सिर टकरा जाने से एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। वह नौहझील के रामनगला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था।
स्कूल के बच्चों के साथ टाटा मैक्स लोडर में सवार होकर मथुरा में स्काउट-गाइड रैली में शामिल होने आ रहा था। उल्टी करने के लिए सीट से जैसे ही खड़ा हुआ उसका सिर बैरियर से टकरा गया।
थाना नौहझील के गांव रामनगला निवासी रामकिशन का पुत्र धर्मेंद्र (13) पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार को हाईवे के पवन कुंज से स्काउट-गाइड की रैली निकलनी थी। इस रैली में शामिल होने के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 18 छात्रों को लेकर अध्यापक प्रेमचंद हितैषी टाटा मैक्स लोडर से चले।

यमुना के पुराने पुल को पार करते वक्त छात्र धर्मेंद्र को उल्टी आई। वह लोडर पर चढ़कर उल्टी करने लगा, इसी बीच ओवरहैड बैरियर से छात्र का सिर टकरा गया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
साथी छात्र की दर्दनाक मौत को देख छात्रों और अध्यापक में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि ओवरहैड से सिर टकराने से छात्र की मौत हुई है।
साथी छात्र की दर्दनाक मौत को देख छात्रों और अध्यापक में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि ओवरहैड से सिर टकराने से छात्र की मौत हुई है।
स्कूल में अवकाश, रैली स्थगित
आठ भाई और बहनों में छठवें नंबर का धर्मेंद्र पढ़ाई में काफी तेज था। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के स्काउट अध्यापक बरौंठ के प्रेमचंद हितैषी का भी काफी लाडला था।
पिता रामकिशन भट्ठे पर ईंट पाथने का काम करते हैं। साथी की मौत से छात्रों में शोक की लहर दौड़ गई। स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया गया तो स्काउट-गाइड की रैली भी स्थगित कर दी गई।
पिता रामकिशन भट्ठे पर ईंट पाथने का काम करते हैं। साथी की मौत से छात्रों में शोक की लहर दौड़ गई। स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया गया तो स्काउट-गाइड की रैली भी स्थगित कर दी गई।