{"_id":"628935778b5453207b751788","slug":"student-conversation-up-board-kasganj-news-agr5343123143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब विद्यार्थियों संग सीधे संवाद करेगा बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब विद्यार्थियों संग सीधे संवाद करेगा बोर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अब यूपी बोर्ड अपने विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं संग सीधे संवाद करेगा। इसके लिए बोर्ड से कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं में शिक्षारत छात्र-छात्राओं की ई मेल आईडी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा परिणाम भी ईमेल आईडी पर भेजने की तैयारी है।
जिला में यूपी बोर्ड के 260 विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक के 80877 छात्र-छात्राएं शिक्षारत हैं। बोर्ड ने इन सभी विद्यार्थियों की ई मेल आईडी तैयार कराकर भेजने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही विद्यालयों में शिक्षण कार्य से जुडे़ 1865 शिक्षकों की भी ई मेल आईडी मांगी गई है। कक्षा 9 व 11 के विद्यार्थियों का बोर्ड जहां पंजीकरण कराता है। वहीं, कक्षा 10 व 12 के विद्यार्थियों के बोर्ड आवेदन भरे जाते हैं। इनको भरते समय अक्सर त्रुटियां रह जाती है, जिनको बाद में सही कराने को विद्यालयों को भेजा जाता है। इस कार्य में काफी समय लगता है। अब छात्र से संबंधित किसी भी समस्या के लिए बोर्ड सीधे संवाद करने की योजना पर काम कर रहा है। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षार्थियों का परीक्षाफल सीधे परीक्षार्थी तक पहुंचाने की योजना भी बोर्ड ने तैयार की है। इसके लिए बोर्ड डाटा बेस तैयार करा रहा है।
आंकड़े की नजर में
माध्यमिक विद्यालय 260
छात्रों की संख्या 80877
शिक्षकों की संख्या 1865
माध्यमिक शिक्षा परिषद से विद्यार्थियों और शिक्षकों की ई मेल आईडी मांगी गई है। इसके संबंध में विद्यालयों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। विद्यालयों द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। कई विद्यालयों ने ई मेल आईडी तैयार भी कराई जा चुकी है। - एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक