फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student committed suicide living a suffocated life due to the fear of neighbor

UP: छात्रा ने की खुदकुशी, पड़ोसी की दहशत से घुट-घुट कर जी रही थी वो...इसलिए दे दी जान

Fri, 25 Jul 2025 11:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Jul 2025 11:51 AM IST
सार

पड़ोसी युवक से परेशान होकर छात्रा ने खुदकुशी कर ली। वो घुट-घुट कर जी रही थी। दहशत ऐसी रही कि उसने अपनी बड़ी बहन और जीजा को भी कुछ नहीं बताया।

विज्ञापन
Student committed suicide living a suffocated life due to the fear of neighbor
छात्रा सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में 11वीं की छात्रा ने पड़ोसी युवक की छेड़खानी से परेशान होकर जान दी थी। वह उस पर शारीरिक संबंध के लिए दबाव डाल रहा था। उधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। इस पर पुलिस दौड़ी और उसने परिजन को समझाया।
विज्ञापन

सिकंदरा थाना क्षेत्र में बुधवार को 11वीं की छात्रा ने घर में फंदे से लटक कर जान दे दी थी। घटना के बाद से परिजन आक्रोशित हैं। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि छात्रा बड़ी बहन के घर में रह रही थी। पड़ोस में रहने वाला शैलेंद्र यादव स्कूल आते-जाते परेशान करता था। बड़ी बहन के घर न होने पर घर आकर छेड़खानी करता था। विरोध पर जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह 7:30 बजे छात्रा घर से स्कूल के लिए निकली थी। पीछे से पड़ोसी भी कार लेकर पहुंच गया। सिकंदरा चौराहे पर छात्रा को डराकर कार में बैठा लिया। आरोपी ने एक बंद पड़े मकान में जाने के लिए दबाव बनाया। छात्रा के विरोध करने पर 30 मिनट बाद स्कूल के बाहर छोड़ गया।
विज्ञापन

पूरी घटना स्कूल की एक शिक्षिका ने देख ली। उन्होंने जीजा को फोन कर बताया। 11 बजे बड़ी बहन छोटी को स्कूल से घर लेकर आ गई। घर आकर बड़ी बहन को पूरी घटना के बारे में बताया। दोपहर में 12 बजे बहन अपने बच्चों को स्कूल लेने गई। पीछे से छात्रा ने फंदे से लटक कर जान दे दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन के सुपुर्द किया। परिजन ने शव को घर ले जाकर अंतिम संस्कार से इन्कार करते हुए हंगामा कर दिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे। थाना प्रभारी का कहना है कि आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वह भाग गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed