{"_id":"5b49c22b4f1c1b43748b4957","slug":"student-commits-suicide-by-shooting-himself-in-bathroom","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"12वीं के छात्र ने कनपटी पर पिस्टल रख खुद को मारी गोली, मरने से पहले दोस्तों को भेजे ये मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं के छात्र ने कनपटी पर पिस्टल रख खुद को मारी गोली, मरने से पहले दोस्तों को भेजे ये मैसेज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
मृतक छात्र हिमांशु का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के स्वामीबाग में शुक्रवार की रात लगभग डेढ़ बजे 12वीं के छात्र हिमांशु मल्होत्रा (20) उर्फ टोडो ने घर के बाथरूम में खुद को अवैध पिस्तौल से गोली मारकर जान दे दी। उसके एक छात्रा से प्रेम संबंध थे।
प्रेम में नाकाम होने पर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। गोली मारने से नौ मिनट पहले उसने दोस्तों को व्हाट्स एप से मैसेज भेजकर कहा कि उस लड़की (प्रेमिका) को कुछ मत कहना। हिमांशु माता-पिता की इकलौती संतान थी।
स्वामी बाग के एम ब्लॉक में रहने वाले हिमांशु के पिता इंद्रजीत मल्होत्रा प्रॉपर्टी डीलर हैं। पूरा परिवार सत्संगी है। हिमांशु राधा वल्लभ इंटर कॉलेज में 12 वीं का छात्र था। पिछले साल फेल हो गया था।

आठ जुलाई को मनाया था जन्मदिन
वो एसएसजी सिक्योरिटी कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर था। उसने आठ जुलाई को ही अपना 20 वां जन्मदिन मनाया था। शुक्रवार की रात घर में माता, पिता, बुआ, ताऊ सब सोए हुए थे।
हिमांशु उठा, बाथरूम में गया और फिर गोली चलने की आवाज आई। सब दौड़कर पहुंचे तो उसकी लाश पड़ी थी। उसने कनपटी पर गोली मारी थी। सूचना पर पहुंची न्यू आगरा थाना पुलिस ने पिस्तौल बरामद कर ली है।
यह पता नहीं चल पाया कि वो पिस्तौल कहां से लाया। पुलिस का कहना है कि उसके परिजनों को नहीं मालूम था कि उसका किसी से अफेयर चल रहा था। इससे पहले भी हिमांशु आत्महत्या का प्रयास कर चुका था।

मरने से पहले दोस्तों के भेजे मैसेज
मरने से पहले हिमांशु ने अपने दोस्तों को कई मैसेज भेजे। जिसमें लिखा है, मैं दूसरी दुनिया में जा रहा हूं, उसका (प्रेमिका का) ध्यान रखना, मैंने कभी उसका बुरा नहीं चाहा है।
उससे कोई बदसलूकी नहीं करना, उसे कोई दिक्कत न आए। उसने आत्महत्या की वजह नहीं लिखी है लेकिन माना जा रहा है कि प्रेमिका से अनबन हो जाने के कारण वह तनाव में था।
उससे कोई बदसलूकी नहीं करना, उसे कोई दिक्कत न आए। उसने आत्महत्या की वजह नहीं लिखी है लेकिन माना जा रहा है कि प्रेमिका से अनबन हो जाने के कारण वह तनाव में था।