फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student arrested for Offensive Facebook posts on Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट करने वाला छात्र गिरफ्तार

Thu, 26 Jul 2018 07:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 26 Jul 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
Student arrested for Offensive Facebook posts on Yogi Adityanath
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आगरा पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वो मास कम्यूनिकेशन का छात्र है। इस मामले में पिछले दिनों थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, लखनऊ के असद सिद्दीकी ने फेसबुक पर समाजवादी पार्टी ऑनलाइन सेना के नाम से एक ग्रुप बनाया था। 11 जुलाई को ग्रुप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्र लगाकर उनके बारे में फर्जी पोस्ट बनाकर पोस्ट किया गया था। 
विज्ञापन


इस पर आगरा, लखनऊ, दिल्ली, कानपुर, इटावा के छह लोगों ने अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी की थी। मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें धारा 153 ए, 505 और 67 आईटी एक्ट लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी का नाम विनीत प्रताप सिंह

रकाबगंज पुलिस और साइबर क्राइम सेल आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही थी। फेसबुक की एक आईडी उर्दू भाषा में बनाई गई थी। इसमें एक फोटो भी लगा हुआ था। उसके बारे में जानकारी जुटाई गई। वो किसी वीपी सिंह की आईडी निकली। 

बाद में पता चला कि वो आगरा के सदर क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी विनीत प्रताप सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी बिहारी कुंज, देवरी रोड, सदर है। 

वो मास कम्यूनिकेशन कर रहा है। उसके पास से एक मोबाइल मिला, जिससे उसने अपनी फेसबुक प्रोफाइल संचालित कर रखी है। उसने कमेंट के कुछ देर बाद उसे हटा भी दिया था। उसके पिता रिटायर्ड फौजी हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed