{"_id":"682839cc984d991d27098646","slug":"stubbornness-of-young-son-mother-committed-suicide-by-hanging-herself-2025-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जवान बेटे की ऐसी जिद...मां ने इसलिए फंदे से लटक कर दे दी जान, पिता का रो-रोकर हुआ बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जवान बेटे की ऐसी जिद...मां ने इसलिए फंदे से लटक कर दे दी जान, पिता का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
Sat, 17 May 2025 12:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 17 May 2025 12:55 PM IST
सार
मां की ममता पर बेटे के लिए नौकरी की चाह भारी पड़ गई। बेटा दिल्ली गया तो आहत मां ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
बबली गुप्ता का फाइल फोटो और पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन व अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र की नवीगंज चौकी क्षेत्र के गांव जोत में एक मां ने बेटे के विछोह के दर्द के कारण आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
Trending Videos
जोत गांव के किसान नीटू गुप्ता की 44 वर्षीय पत्नी बबली गुप्ता के परिवार में दो बेटे अरमान और मोहन के अलावा एक बेटी मनू है। 18 वर्षीय बेटे अरमान दिल्ली में नौकरी करता था और बुआ के घर पर रहता था। 15 दिन पहले ही अरमान अपनी बुआ सोनी निवासी जहांगीरपुरी, दिल्ली के साथ गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को वह फिर से दिल्ली जाने की जिद करने लगा। बबली ने बेटे को समझाया कि तपती गर्मी में अभी न जा, कुछ महीने बाद चले जाना। मगर, अरमान नौकरी से पैसे कमान की चाहते के आगे मां का दिल तोड़कर अपनी बुआ सोनी के साथ सुबह 11 बजे करीब दिल्ली चला गया। बबली अपने बेटे की दूरी के असहनीय गम में डूब गई। पति नीटू गुप्ता खेत में पानी लगाने गया था। छोटा बेटा मोहन घर पर नहीं था। बेटी मनू कमरे में सोने चली गई।
तभी छत पर बने कमरे में जाकर बबली फंदा लगाकर उस पर झूल गई। मनू कुछ देर बाद जागी तो मां को तलाशते हुए छत पर पहुंची। वहां खिड़की से कमरे में झांककर देखा, तो मां फंदे से लटकी दिखी। उसकी चीखें सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर आकर जांच की। परिवार व गांव में इस घटना से मातम पसरा है।